बिग डेटा क्या है – What is Big Data in Hindi

आजकल हर जगह पर AI (Artificial Intelligence), ML (Machine Learning) और Data Science जैसी तकनीकों का सबसे ज्यादा उपयोग हो रहा है। और इसी वजह से कंप्यूटर साइंस के क्षैत्र में पिछले कुछ समय से बिग डेटा लगातार चर्चा का विषय बन चुका है। हालांकि कुछ लोगों को अभी भी नही पता है कि बिग डेटा क्या है (What Is Big Data In Hindi)?

क्या आपको पता है कि पिछले 2 वर्षों में ही पूरे विश्व के डेटा का लगभग 90% डेटा आया है। तो आख़िर यह बिग डेटा है क्या, और बिग डाटा शब्द को किसने व कब गढ़ा था? इसके अलावा भी हम Big Data से संबंधित अनेक जानकारीयां इस आर्टिकल में आपके साथ शेयर करेंगे।

Big Data क्या है, और इसके प्रोडक्ट क्या है

बिग डेटा के नाम से ही स्पष्ट है कि बहुत ज्यादा मात्रा में डेटा। इसका अर्थ है कि बिग डेटा बहुत ज्यादा मात्रा में Data का एक संग्रह है, जो समय के साथ तेजी से बढ़ता रहता है। आपको शायद आश्चर्य होगा कि पूरे विश्व का 90% डेटा केवल पिछले 2 वर्षों में ही बढ़ा है।

Big Data बड़े आकार का और जटिलता वाला डेटासेट है, जिसे कोई भी साधारण या पारंपरिक टूल स्टोर या प्रोसेस नही कर सकता है। इसमें डेटा स्टोरेज, डेटा माइनिंग, डेटा एनालिसिस, डेटा शेयरिंग और डेटा विजुअलाइज़ेशन इत्यादि सम्मिलित हैं।

वैसे Big Data Kya Hai, तो यह Image, Video, Text, Document इत्यादि प्रकार के डेटा होते हैं। आजकल दुनिया की हर कंपनी के संचालन के लिए डेटा बहुत जरूरी है, और डेटा अनेक प्रकार का होता है। जैसे- प्रोडक्ट Buy-Sell का डेटा, कर्मचारी की सैलरी का डेटा, कस्टमर के ऑर्डर, रिव्यू इत्यादि प्रकार का डेटा, प्रोडक्ट बनाने का डेटा इत्यादि। यह सभी डेटा ही होते है जो बिग डेटा के रूप में संग्रहित रहते हैं।

चलिए अब हम Big Data Analytics को In Hindi में और ज्यादा अच्छे से समझते हैं।

बिग डेटा का उत्पादन कैसे होता है

क्या आपको पता है कि हर रोज लगभग 2.5 Quintillion Bytes से भी ज्यादा डेटा का उत्पादन होता है। इसमें से केवल New York Stock Exchange ही लगभग 1 टेराबाइट से अधिक डेटा का उत्पादन रोजाना करता है। इसी के साथ सोशल मीडिया से भी बहुत ज्यादा मात्रा में डेटा बनता है।

इसी तरह दुनिया के तमाम एयरलाइन्स से कई Petabyte (1000 टेराबाइट) डेटा का उत्पादन होता है। हालांकि यह डाटा आम मनुष्य के लिए बिल्कुल महत्वपूर्ण नही है, लेकिन बड़ी-बड़ी कंपनीयों, समाचार एजेंसियों और राजनीतिक दलों के लिए काफी महत्वपूर्ण डेटा होता है।

डेटा साइंस में इन सभी डेटा यानी बिग डेटा का उपयोग जरूरी डेटा को निकालने के लिए करते है। और फिर इन डेटा का उपयोग विशेषकर बड़ी बड़ी कंपनीयां करती है।

बिग डेटा का इतिहास क्या है

बिग डेटा का इतिहास बहुत पुराना है जो 1663 में शुरू होता है। उस समय यूरोप में Bubonic Plague फैला था, तब Graunt इस पर रिसर्च कर रहे थे। रिसर्च के दौरान उन्होने पहली बार काफी भारी मात्रा में डाटा को देखा था।

इसके बाद 1800 के दशक की शुरूआत में डेटा संग्रह और विश्लेषण के लिए Statistics Data के क्षैत्र में तेजी से विकास हुआ। और फिर 1880 में अमेरिकी जनगणना ब्यूरो ने घोषणा की थी कि उस समय जनगणना कार्यक्रम के दौरान एकत्रित डेटा को संभालने और संसोधित करने में 8  साल लगेंगे।

हालांकि 1881 में Herman Hollerith Buero ने Hollerith Tabulating मशीन बनाई जिससे डेटा की गणना काफी आसान हो गयी। उसके बाद 20वीं सदी में डेटा काफी तेजी से बढ़ा, क्योंकि इस वक्त में काफी तकनीकों, मशीनों और कंप्यूटर का अविष्कार होने लगा। इस तरह बाद में धीरे धीरे डेटा बढ़ता गया और नए नए आविष्कार होते रहें।

बिग डेटा की विशेषताएं

बिग डेटा की प्रमुख 5 विशेषताएं Volume, Velocity, Variety, Veracity और Value हैं। तो आइए इन्हे समझते हैं-

1. Volume : इसका मतलब है कि डेटा की मात्रा। यह बिग डेटा को प्रदर्शित करता है, क्योंकि डेटा की मात्रा के आधार पर ही बताया जाता है कि यह बिग डेटा है या नही।

2. Value : इसका मतलब मूल्य है, जो बिग डेटा की उपयोगिता को दर्शाता हैं। मतलब कोई डेटा उपयोगी है या नही, अथवा कितना उपयोगी है? यह बहुत जरूरी विशेषता है क्योंकि बिना मूल्य के कोई डेटा काम का नही है।

3. Variety : इसका अर्थ है विविधता या डेटा की भिन्नता। बिग डेटा में अनेक तरह के डेटा होते हैं, जैसे Numbers, Texts, दस्तावेज़, चित्र, ऑडियो, वीडियो, ईमेल, ग्राफिक्स आदि।

4. Velocity : इसका अर्थ है वेग या गति। यह दरअसल डेटा उत्पदान की गति को संदर्भित करता है। मतलब डेटा कितनी तेजी से उत्पन्न हो रहा है, और किस रफ्तार से चल रहा है। यह बहुत जरूरी विशेषता है, क्योंकि डेटा की गति के आधार पर ही डेटा को एनालिसिस करके व्यवसायिक निर्णय लिया जाता है।

5. Veracity : इसका मतलब सत्यता है, अर्थात सटिकता या प्रमाणिकता। यह बिग डेटा में गड़बड़ियों व त्रुटियों को दर्शाता है। क्योंकि अलग-अलग जगह से डेटा आने पर बिग डेटा परिवर्तनशील होता है।

बिग डेटा के प्रकार (Types of Big Data in Hindi)

यह मुख्यत: तीन प्रकार का होता है, जो निम्नलिखित हैं।

  1. Structured
  2. Un-Structured
  3. Semi-Structured

#1. Structured Data

इस डेटा को एक निश्चित प्रारूप में संग्रहीत, संसोधित और एक्सेस किया जाता है, और इसी को Structured Data कहा जाता है। यह डेटा समान प्रारूप में होता है, इसलिए इसका उपयोग व्यावसायिक क्षैत्रों में अधिक किया जाता है।

#2. Un-Structured Data

इस डाटा का कोई निश्चित प्रारूप या सरंचना नहीं होती है, इसलिए इसे संसोधित और एनालिसिस करना भी काफी कठिन होता है। यह बहुत ज्यादा डेटा का संग्रह होता है, जिसमें सभी तरह की फाइल्स होती हैं, जैसे- Text Files, Image Files, Audio Files, Video Files, Social Media Posts आदि।

यह डेटा Humanऔर Machine Generated है, तभी इसमें काफी ज्यादा Data की Variety होती हैं।

#3. Semi-structured Data

यह उपरोक्त दोनों प्रकार के डेटा का मिश्रण होता हैं, यानी इसमें दोनों तरह के Datasets होते हैं। Web Applications Semi-Structured Data का एक अच्छा उदाहरण है, जिसमें दोनों प्रकार का डेटा मिलता हैं।

बिग डेटा का उपयोग कैसे करते है

कई लोगों को पता नही होता है कि How Is Bigdata Used? तो मैं आपको बता दूं कि बिग डेटा का उपयोग कई एडवांस टूल और मशीनों की मदद से होता है, जैसे NoSQL Database है। इसका इस्तेमाल बिग डेटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है।

बिगडाटा को एनालिसिस करने के लिए इसे दो भागों एक Operational और दूसरा Analytical Data, में बांटा गया है। Operational Systems बिग डेटा को कई सर्वर पर इकट्ठा करता है, जिसमें इन्वेंट्री, ग्राहक डेटा और खरीद करने जैसे अनेक तरह के डेटा शामिल होते हैं।

जबकि Analytical Data में अधिक महत्वपूर्ण डेटा को एनालिसिस किया जाता है, और फिर उसमें से आवश्यक डेटा को फिल्टर करके फायदे के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इन एनालिसिस बिगडेटा का इस्तेमाल बिज़नेस में किया जाता है।

इन्ही डाटा का इस्तेमाल कंपनीयां Market में चल रहे Trends को समझने, कस्टमर की पसंद-नापसंद जानने, करोबार को आगे बढ़ाने और विज्ञापन के जरिए मनचाहे ग्राहकों तक पहुंचने के लिए करती है।

यह भी जानिए : कंप्युटर साइंस क्या है ?

बिग डेटा के उपयोग क्या हैं

Big Data का उपयोग अनेक जगहों पर किया जाता हैं, जैसे-

  1. Finance : बिग डाटा का उपयोग Loan, Insurance, Credit Score, Brokerage Services, Blockchain Technology इत्यादि से संबंधित भविष्य में होने वाले फायदे व जोखिम का पता करने के लिए किया जाता है।
  2. Healthcare :बिगडेटा का उपयोग Hospitals, Researchers और Pharmaceutical Companies स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतरीन बनाने, और जीवन रक्षक दवाओं की रिसर्च के लिए भी किया जाता है।
  3. Media & Entertainment : सोशल मीडिया और मनोरंजन के लिए अनेक तरह के डेटा होते हैं, जिसका इस्तेमाल Apps बनाने और OTT Platforms (Netflix, Hotstarआदि) पर Movies, वेब सीरीज और मनोरंजक कार्यक्रम इत्यादि बनाने के लिए किया जाता है।
  4. Agriculture : बिग डेटा का उपयोग मृदा स्वास्थ्य, नई किस्मों के विकास, कीट प्रबंधन, फसल चक्र, Climate Change, Automated Irrigation System, Water Cycle, और Fertilizers जैसे अनेक कार्यो के लिए भी किया जाता है, और साथ ही भूखमरी और कुपोषण जैसी समस्याओं के आंकलन के लिए भी किया जाता है।

Examples of Big Data in Hindi (बिग डेटा के कुछ उदाहरण)

बिग डेटा के कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं-

  1. सोशल मीडिया : बिग डेटा का सबसे अच्छा उदाहरण सोशल मीडिया है। क्योंकि सोशल मीडिया से भी सबसे ज्यादा फोटो और वीडियो अपलोड, मैसेज एक्सचेंज, कमेंट आदि जैसे डेटा मिलते हैं। सोशल मीडिया में फेसबुक और गूगल से सबसे ज्यादा डेटा मिलता है।
  2. NewYork Stock Exchange : यहां से भी प्रतिदिन नए व्यापारियों के लेन देन का डेटा एक टेराबाइट से भी ज्यादा मिलता हैं।
  3. Airlines : दुनियाभर की एयरलाइन्स प्रतिदिन 1000 टेराबाइट से ज्यादा डेटा का उत्पादन करती है, तभी तो सभी एयरोप्लेन्स सुरक्षित उड़ पाती हैं।

इस तरह बिगडेटा के अनेक उदाहरण हैं।

Big Data के फायदे और नुकसान क्या हैं

बिगडेटा के फायदे निम्नलिखित हैं-

  1. इसका इस्तेमाल लोगों की पसंद-नापसंद और उनकी जरूरतों को समझने के लिए किया जाता है।
  2. इससे प्रोडक्ट की लागत में कमी ला सकते हैं।
  3. इससे मार्केट में चल रहे ट्रेंड और नवाचारों का पता चलता है।
  4. बिगडेटा की मदद से बड़े व्यावसायों के साथ Competition कर सकते है।
  5. इसका उपयोग अपनी बिक्री और भरोसे को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।
  6. इससे सही कर्माचरियों को नियुक्त किया जा सकता है।

इस तरह बिगडाटा के बहुत सारे यानी अनगिनत फायदें है।

बिग डेटा के नुकसान हैं

  1. बिगडाटा का विश्लेषण करना यूजर की प्राइवेसी के सिद्धांतों का उल्लंघन है।
  2. इसके डेटा का उपयोग गलत कार्यों के लिए हो सकता है।
  3. बिगडेटा स्टोर के लिए खाफी खर्च होता है।
  4. इसका उपयोग ग्राहकों के रिकॉर्ड में हेरफेर करने में किया जा सकता है।
  5. बिगडेटा का उपयोग Social Stratification को बढ़ने के लिए कर सकते है।
  6. Bigdataके फायदे के लिए बार-बार लगातार विश्लेषण करना पड़ता है।
  7. बिगडेटा अधिकतर Unstructured प्रकार का होता है, जिसे एनालिसिस करना थोड़ा मुश्किल हैं।
  8. इसके परिणाम कभी-कभी संदेहजनक होते हैं।
  9. बिगडेटा लगातार अपडेट होने के कारण वास्तविक डेटा के आंकड़ो से मेल नही खाता है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने बिग डेटा के बारे में जाना है, जैसे- बिग डेटा क्या है, और इसके उपयोग क्या है ? इसके अलावा भी हमने Big Data के बारे अनेक आवश्यक जानकारीयों को आपके साथ साझा किया है, उम्मीद है की जिसको पढ़ने के बाद आपने बिग डेटा से संबंधित समस्त जानकारी को विस्तार से प्राप्त कर लिया होगा।

अंत मे बस यहीं कहना चाहूँगा की इस लेख को Facebook, Twitter जैसे सोशल मीडिया पर भी जरूर शेयर कीजिए ताकि अन्य लॉग भी इसके बारे मे जान सके।

Leave a Comment