गूगल पर आर्टिकल कैसे लिखे, और पैसे कमाए

आज का विषय है गूगल पर आर्टिकल कैसे लिखे? अगर आप भी गूगल पर आर्टिकल लिखना चाहते है और उसे लिखकर Publish करना चाहते है ताकि गूगल पर जब भी कोई आपके आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल सर्च करे तो उसे आपका आर्टिकल दिखाई दे और वह उसे पढ़कर अपने सवालों का जवाब पा सके तब आपको बता दे की आज का यह आर्टिकल इसी पर आधारित है।

रोजाना लाखों आर्टिकल गूगल पर रोजाना Index होते है जिनमे से लगभग सभी आर्टिकल हिन्दी, अंग्रेजी और भी कई तरह के भाषाओ मे लिखे हुए होते है। लेकीन आज भी आर्टिकल लिखने वालों की संख्या से कई गुना बड़ी संख्या है आर्टिकल पढ़ने वालों की, रोजाना करोड़ों लोग आर्टिकल पढ़ते है और पढ़ने वाले लोगों मे से कई सारे ऐसे लोग है जो की आर्टिकल लिखना चाहते है।

क्योंकि जिस तरह कई सारे लोगों को दुनियाभर की चीजों के बारे मे पढ़ना, विभिन्न तरह के खेल खेलना पसंद होता है उसी तरह कई सारे ऐसे लोग है जिन्हे की लिखना पसंद होता है इस वजह से वे आर्टिकल कैसे लिखे? या इंटरनेट पर आर्टिकल कैसे लिखे? इस विषय मे जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करते रहते है।

तो उन सभी को मैंने बता दूँ की ऑनलाइन आर्टिकल लिखना काफी अच्छा कार्य है इसे कोई भी व्यक्ति आसानी से कर सकता है बस उसको आवश्यकता है एक सही Guidance की और आज के समय मे इससे हम अच्छा खासा पैसा भी कमा सकते है क्योंकि वर्तमान मे आर्टिकल लिखकर विभिन्न तरीकों से पैसा कमा सकते है।

तो चलिए फिर अब हम अधिक देरी न करते हुए आर्टिकल लिखने से संबंधित समस्त जानकारीयो को विस्तार से जानना शुरू करते है।

गूगल पर आर्टिकल कौन लिखते है?

सबसे पहले हम यह जान लेते है की आखिए गूगल पर आर्टिकल कौन लिखता है, और आर्टिकल लिखे वाले कौन होते है? तो आप सभी को बता दे की गूगल पर आर्टिकल कोई मशीन या खुद गूगल नहीं लिखता है बल्कि उसे लिखते है हम जैसे Content Creators, Bloggers और Content Writer

इन सभी के पास आर्टिकल लिखने का कौशल काफी अच्छा होता है क्योंकि इन्हे आर्टिकल लिखने के विषय मे काफी अच्छी जानकारी मालूम होती है और इन्हे लिखते हुए काफी लंबा समय भी हो चुका होता है जिस वजह से ये उपयोगकर्ता के जरूरत के अनुसार आर्टिकल लिख पाते है और उन्हे अपने ब्लॉग पर Publish करते है या Content Writer है तब दूसरे के ब्लॉग मे Publish करवाते है।

जो की कुछ ही समय मे गूगल पर Index हो जाता है और उपयोगकर्ताओ द्वारा उससे संबंधित Search Query Type करने पर उन्हे वह आर्टिकल Search Result Pages दिखाई देने लगता है।

आर्टिकल लिखने से पहले किन बातों का ध्यान रखे?

आर्टिकल लिखने से पहले हमें कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना पड़ता है जिसकी वजह से आगे चलकर फायदा होता है एवं इन बातों पर अगर हम ध्यान नहीं देते है तब हमें आगे चलकर नुकसान हो सकता है उन सभी महत्वपूर्ण चीजों को मैंने नीचे Mention किया हुआ है :-

  1. आर्टिकल लिख रहे है तब Spelling पर जरूर ध्यान दे, अगर आर्टिकल मे Spelling और Grammar Errors काफी अधिक मौजूद तो इससे रैंकिंग पर काफी असर पड़ता है।
  2. आर्टिकल को जबरदस्ती लंबा न करे बल्कि उसमे किसी विषय को अच्छे से Explain करने की कोशिश करे।
  3. जिस विषय पर आर्टिकल लिख रहे है उस विषय के बारे मे पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के बाद ही लिखे, अधूरी जानकारी न दे।
  4. आर्टिकल मे Heading का उपयोग करना न भूले।
  5. आर्टिकल को लिखने से पहले गूगल के Content Policies को जरूर पढ़ ले और उसी को ध्यान मे रखते हुए आर्टिकल लिखे।
  6. कभी भी दूसरे के Websites या Blogs के आर्टिकल से कॉपी न करे, वरना आपके आर्टिकल पर Plagiarism आ जाएगा।
  7. Proper कीवर्ड रिसर्च के साथ ही से आर्टिकल लिखे।
  8. SEO को ध्यान मे रखते हुए आर्टिकल को लिखे।

गूगल पर आर्टिकल कैसे लिखे?

अगर आप गूगल पर आर्टिकल लिखना चाहते है तब इसके दो तरीके है जिसमे से पहला यह है की खुद का ही ब्लॉग वेबसाइट बनाकर उसमे आर्टिकल लिखे, जिसमे की आपको खुद का ब्लॉग बनाने के लिए पैसा खर्च करना पड़ेगा एवं आपको ब्लॉग को सेटअप करने मे मेहनत भी करनी पड़ेगी।

दूसरा तरीका है अन्य Bloggers के ब्लॉग वेबसाइट के लिए आर्टिकल लिखे, जिसके लिए आपको एक रुपये खर्च की आवश्यकता नहीं है और न ही आपको ब्लॉग वेबसाइट को सेटअप करना पड़ेगा बल्कि इसके लिए आपको उल्टा Blogger सर्विस चार्ज के तौर पर पैसा देगा लेकीन इसमे आप दूसरे के लिए कार्य कर रहे होंगे जिसका की आपको एक सीमा तक पैसा मिल रहा होगा।

वहीं पर अगर आपका खुद का ब्लॉग होगा तो उसमे पूरी Responsibility आपकी होगी, आप खुद के लिए कार्य कर रहे होंगे और इसमे आपका ब्लॉग जितना लोकप्रिय होता जाएगा उतनी ही अधिक आपकी कमाई होगी जाएगी। ब्लॉग बनाने के लिए जरूरी नहीं है की हमारे पास कंप्युटर या लैपटॉप होना चाहिए इसे हम मोबाइल पर भी बना सकते है। अधिक जानकारी के लिए “मोबाइल से ब्लॉग कैसे बनाए” इस पर क्लिक कीजिए।

ब्लॉग को बनाने के बाद उसे सेटअप करना होगा, Theme इंस्टॉल करना होगा और ब्लॉग को Google Search Console मे Submit करना होगा तभी आपका ब्लॉग गूगल पर दिखाई देगा। उसके बाद आप अपने ब्लॉग पर आर्टिकल लिखना शुरू कर सकते है।

दूसरे के लिए गूगल पर आर्टिकल कैसे लिखे?

अगर आप ब्लॉग नहीं बनना चाहते है एवं होस्टिंग, डोमेन जैसे भारी खर्चों से बचना चाहते है तब आप दूसरे किसी ब्लॉग के लिए आर्टिकल लिख सकते है जहां पर आप कंटेन्ट राइटर के तौर पर कार्य कर रहे होंगे एवं वहाँ आपके नाम से आर्टिकल Publish हो रहा होगा लेकीन एक बारे पैसे मिल जाने के बाद आपके आर्टिकल पर आपका कोई अधिकार नहीं रहेगा।

उसे ब्लॉग के मालिक या एडिटर मैनेज किया जाएगा और अगर आपके आर्टिकल मे दम होगा तो वह गूगल के प्रथम पृष्ट मे भी दिखाई देगा, लेकीन अब सवाल यह है की दूसरे के लिए गूगल पर आर्टिकल कैसे लिखे? तो आपको बता दे की इंटरनेट पर ढेर सारी वेबसाइट्स है, आप जिस भी विषय से संबंधित आर्टिकल लिख रहे है उससे संबंधित Blogs को गूगल पर ढूंढ सकते है।

जिसके बाद उनके ब्लॉग के Contact Us पेज मे जाकर आप उनके Contact Details को निकाल सकते है और उनसे कंटेन्ट राइटिंग कार्य के विषय मे पूछ सकते है। अगर उनको एक कंटेन्ट राइटर की आवश्यकता होगी तब वे आपको Hire कर लेंगे जिसके बाद आप उनके लिए आर्टिकल लिखेंगे जो की Publish होगा उनके ब्लॉग पर जिसके बदले आपको वे पैसे देंगे।

नोट : अभी के समय मे कंटेन्ट राइटर की मांग काफी अधिक है इस वजह से आपको कंटेन्ट राइटिंग का काम आसानी से मिल सकता है।

फ्री मे आर्टिकल कैसे लिखे और पैसे कमाए?

अगर आप फ्री मे खुद का ब्लॉग बनाना चाहते है और उस पर आर्टिकल लिखकर उसे गूगल मे Index करवाना चाहते है तब इसका भी एक तरीका है, लेकीन इसमे आपको काफी सारी Limitation का सामना करना पड़ेगा, जैसे आपका ब्लॉग जल्दी रैंक नहीं करेगा, ब्लॉग के Customization मे दिक्कत इत्यादि। फ्री मे खुद का ब्लॉग बनाकर उसमे आर्टिकल लिखकर Publish करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कीजिए :-

  1. सर्वप्रथम Blogger.com पर जाइए या फिर आप इनके ऐप को प्ले स्टोर से इंस्टॉल करके उसे ओपन कर सकते है।
  2. अब Create Your Blog और Sign in का विकल्प मिलेगा जिसमे से Create Your Blog वाले विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  3. अब आप अपने किसी एक गूगल आइडी का चयन कीजिए और उसके बाद उसका पासवर्ड दर्ज कीजिए फिर Next पर क्लिक कीजिए।
  4. अब Choose Name of Your Blog का विकल्प आ जाएगा जिसमे आप अपने ब्लॉग का नाम दर्ज कीजिए और Next पर क्लिक कीजिए।
  5. उसके बाद अपने ब्लॉग का URL बनाए और Next पर क्लिक कीजिए फिर Display Name Add कीजिए और Finish के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  6. अब आपका ब्लॉग बन जाएगा उसमे एक नया आर्टिकल लिखने के लिए ऊपर की ओर Create a New Post वाले विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  7. अब एक नया पेज खुल जाएगा जिसमे की आप अपना आर्टिकल लिख सकते है और उसे Publish कर सकते है।

ध्यान दे – आपका ब्लॉग और आर्टिकल दोनों तभी गूगल पर दिखाई देंगे जब आप अपने ब्लॉग को Google Search Console मे Submit करेंगे और वहाँ पर अपने ब्लॉग का साइटमैप Add करेंगे।

FAQ’s (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

क्या आर्टिकल लिखना कठिन कार्य है?

हाँ भी और न भी क्योंकि जिसे आर्टिकल लिखना नहीं आता है उसके लिए यह कठिन है और जिसे आता है उसके लिए आसान है। यह पूरी तरह Practice कंटेन्ट राइटिंग के ज्ञान के ऊपर पर निर्भर है।

क्या गूगल पर आर्टिकल लिखकर पैसे कमा सकते है?

जी हाँ, हम गूगल पर आर्टिकल लिखकर पैसे कमा सकते है।

क्या गूगल पर आर्टिकल लिखने के लिए पैसा देना पड़ता है?

अगर हम खुद का डोमेन और होस्टिंग खरीदकर ब्लॉग बनाते है तब उसमे हम आर्टिकल लिखकर Publish करते है तब उसमे हमें पैसा लगेगा ही, वहीं पर गूगल पर Index कई सारी वेबसाइट के लिए भी हम आर्टिकल लिख सकते है जिसके लिए हमें उल्टा पैसा मिलेगा।

निष्कर्ष

गूगल पर आर्टिकल लिखने के लिए सबसे जरूरी चीज है की हमें सही तरीके से आर्टिकल लिखना आना चाहिए, जो की अगर हमें आती है तब हम दूसरों के लिए काम करके भी पैसे बना सकते है, अब मैंने आप सभी प्रिय पाठकों के साथ गूगल पर आर्टिकल कैसे बनाए? इससे जुड़ी समस्त जानकारी को साझा कर दिया है।

उम्मीद है की आप सभी प्रिय पाठकों के लिए आज का यह आर्टिकल काफी उपयोगी रहा होगा जिसको की आपने अंत तक पूरा पढ़कर अपने समस्त सवालों का जवाब पा लिया होगा और अगर कोई सवाल या संदेह आपके मन मे अभी भी रह गया है तो उसे बेझिझक Comment मे लिखिए एवं इस आर्टिकल को Facebook, Twitter जैसे सोशल मीडिया पर भी साझा कीजिएगा ताकि और भी लोग सिख सके।

Leave a Comment