वेब पोर्टल क्या है? वेबसाइट और वेब पोर्टल मे अंतर

इन्टरनेट की दुनिया का एक अनोखा अंग वेबसाइट्स है जिन्हे आज के समय मे इन्टरनेट का प्रमुख अंग समझ सकते है वेब पोर्टल भी एक तरह का वेबसाइट ही होता है लेकीन इसे वेबसाइट न कहकर पोर्टल कहा जाता है क्योंकि यह एक तरह पोर्टल होता है जो की वेबसाइट का ही एक प्रकार है लेकीन वेब पोर्टल क्या है? इसके बारे मे काफी सारे लोगों को अभी तक विस्तार से जानकारी नहीं है वे लोग इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

इन्टरनेट पर अलग अलग तरह की चीजे मौजूद है जिनमे से कुछ चीजों का उपयोग हम अपने दैनिक जीवन मे करते रहते है, गूगल के बारे मे तो हम सब जानते है यह एक तरह का सर्च इंजन है इसी तरह वेब पोर्टल भी होते है जिसका भी इस्तेमाल हम सभी अपने जीवन मे किसी न किसी रूप मे कर रहे होते है मैं आपको बता दूँ की यह एक तरह का वेबसाइट ही होता है लेकीन इसे हम सिर्फ वेबसाइट ही नहीं कह सकते है।

क्योंकि एक Purely वेबसाइट और वेब पोर्टल दोनों मे काफी सारी अलग अलग तरह के भिन्नता होती है बिल्कुल उसी तरह जैसे ब्लॉग और वेबसाइट मे होता है। आजकल वेब पोर्टल का इस्तेमाल हम अपने दैनिक जीवन मे किसी न किसी रूप मे कर रहे होते है गूगल यह भी एक तरह का वेब पोर्टल है जो की आपको पढ़ने के बाद अच्छे से समझ आएगा।

अब चलिए वेब पोर्टल क्या है, वेबसाइट और वेब पोर्टल मे क्या अंतर है? एवं इससे जुड़ी समस्त जानकारीयो को विस्तार से जानना शुरू करते है।

वेब पोर्टल क्या है – What is Web Portal in Hindi

वेब पोर्टल भी वेबसाइट के समस्त प्रकारों मे से एक है यानी वेब पोर्टल भी एक तरह का वेबसाइट ही है लेकीन यह एक Dedicate वेबसाइट की तुलना मे काफी अलग होता है, एक वेब पोर्टल मे अलग अलग स्रोतो से विभिन्न तरह के जानकारी को इक्कट्ठा किया जाता है और उस जानकारी को एक प्लेटफॉर्म मे उपलब्ध कराया जाता है जिस जानकारी तक पहुँचने के लिए उपयोगकर्ताओ को लॉगिन करना पड़ता है जिसके बाद ही कोई उपयोगकर्ता वेब पोर्टल की किसी जानकारी तक पहुँच सकते है।

यह एक तरह का वेबसाइट ही होता है जो की किसी विशेष कार्य के लिए या विशेष लोगों के लिए डिजाइन किया गया होता है जहां उपयोगकर्ता को किसी भी तरह के जानकारी तक पहुँचने के लिए या किसी भी तरह का Access लेने के लिए सबसे पहले लॉगिन करना पड़ता है जहां पर उपयोगकर्ता को User Id और Password की आवश्यकता पड़ती है, वेब पोर्टल को इन्टरनेट पोर्टल के नाम से भी जाना जाता है।

आज के समय मे हर एक व्यवसाय एवं संस्था को खुद के वेब पोर्टल की आवश्यकता पड़ रही है जिस वजह से वर्तमान समय मे अधिकतर संस्था या व्यवसाय ने खुद का वेब पोर्टल बनाया हुआ है जहां पर उनके ग्राहक या उनके कर्मचारी को विशेष Access प्रदान की जाती है जिसके जरिए वे किसी खास जानकारी Access कर सकते है या फिर किसी तरह के कार्य को कर सकते है।

अधिकतर पोर्टल किसी खास Category पर बनाए जाते है जहां पर उपयोगकर्ता को उसके जरूरत के अनुसार जानकारी प्रदान की जाती है मतलब जिस उपयोगकर्ता को जैसी जानकारी की आवश्यकता है उसे वैसी ही जानकारी की सूचनाएं दी जाती है जैसे Exams के पोर्टल जहां पर Exams से समबंधित सूचनाएं प्रदान की जाती है।

उदाहरण के लिए UPSC Exam Portals जहां पर स्टूडेंट्स को राज्य, भाषा इत्यादि के आधार पर UPSC की परीक्षाओ से जुड़ी जानकारी एवं Study materials प्रदान किए जाते है।

वेब पोर्टल कितने प्रकार के होते है (Types)

वेब पोर्टल कई प्रकार के होते है जिन सबकी अपनी अलग अलग विशेषताएं होती है जिनमे से मैंने वेब पोर्टल के कुछ प्रमुख प्रकारों को नीचे Mention किया हुआ है :-

1. Government Portals :

आज के समय मे काफी सारे सरकारी पोर्टल मौजूद है जहां पर सरकार अपने किसी विशेष नागरिकों को अपनी सेवाये ऑनलाइन प्रदान करती है जैसे https://uidai.gov.in/ जो की Uidai संस्था जो की एक सरकारी संस्था है उनकी ऑफिसियल पोर्टल है जहां पर जाकर भारत का नागरिक अपने आधार कार्ड को Access कर सकता है।

2. Enterprise Portals

यह एक तरह का निजी पोर्टल होता है जो किसी संस्था के द्वारा संस्था मे कार्यरत कर्मचारियों के लिये बनाया गया होता है, इस तरह के पोर्टल मे कर्मचारियों को उनकी सहायता के लिए तरह तरह की जानकारी और सुविधाये प्रदान की जाती है।

3. Knowledge Portals

ये ऐसे पोर्टल होते है जहां पर किसी बारे मे विभिन्न तरह की जानकारी प्रदान की जाती है इस तरह के पोर्टल का मकसद उपयोगकर्ताओ तक सही जानकारी पहुंचाना होता है।

4. Education Portals

यह एक तरह का शिक्षा संबंधित पोर्टल होता है जो की खासकर स्टूडेंट्स के लिए बनाया गया होता है जो की किसी कक्षा मे पढ़ाई कर रहे है होते है या किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे होते है जिसके माध्यम से स्टूडेंट्स अपने शिक्षा या परीक्षा के हिसाब से अपने परीक्षा से जुड़ी जानकारी एवं सुविधाये प्राप्त कर सकते है।

5. Vertical Portals

ये ऐसे पोर्टल होते है जहां पर सिर्फ किसी एक विषय, क्षेत्र, इंडस्ट्री से जुड़े जानकारी मौजूद होते है जैसे अगर कोई व्यवसाय से जुड़ा हुआ पोर्टल है तब उसमे व्यवसाय से जुड़ी जानकारी ही मौजूद होगी।

6. Marketplace Portals

आजकल इस तरह के पोर्टल काफी लोकप्रिय है जहां पर Business to Business और Business to Customer जैसी सेवाये प्रदान की जाती है उदाहरण के लिए ई कॉमर्स वेबसाइट जैसे Amazon जहां पर ग्राहक अपने जरूरत अनुसार प्रोडक्ट खरीद सकता है और कोई व्यवसाय जो की अपने प्रोडक्ट को उस पोर्टल की मदद से ऑनलाइन बेच सकता है इन्ही ही Marketplace Portal कहा जाता है।

वेब पोर्टल की विशेषताएं (Characteristics)

हर एक वेब पोर्टल की अपनी अलग विशेषताएं होती है लेकीन अक्सर हर एक वेब पोर्टल मे कुछ विशेष विशेषताएं मौजूद होती है जो की कुछ इस प्रकार है :-

1. एक वेब पोर्टल का Content Dynamic होता है अर्थात पोर्टल पर दी जाने वाली जानकारी समय के साथ बदलती रहती है क्योंकि हर एक उपयोगकर्ता को उसके जरूरत अनुसार ही जानकारी दी जाती है।

2. वेब पोर्टल को किसी भी हम किसी भी तरह के डिवाइस जैसे स्मार्टफोन, कंप्युटर या टैबलेट इत्यादि पर Access कर सकते है।

3. अक्सर करके वेब पोर्टल मे दी गई सुविधाओ और जानकारी को Access करने के लिए उपयोगकर्ता को लॉगिन करना पड़ता है।

4. एक वेब पोर्टल को हर कोई Access नहीं कर सकता है बल्कि उसे सिर्फ उसके Registered Members ही Access कर सकते है।

5. वेब पोर्टल किसी भी एक Category के लोगों के लिए या किसी एक विषय पर आधारित हो सकता है।

6. वेब पोर्टल पर उपयोगकर्ता सभी तरह की जानकारी और सुविधाओ को Access नहीं कर सकता है बल्कि उस उपयोगकर्ता को उसके पद के आधार पर जो जो जानकारी और सुविधाये दी गई है उन्ही को वह Access कर सकता है।

7. एक वेब पोर्टल मे Communication का भी Feature हो सकता है जिसकी वजह से पोर्टल के Members आपस मे एक दूसरे से बातचीत कर सकते है।

वेब पोर्टल और वेबसाइट अंतर (Differences Between Portal and Website)

वैसे तो एक वेब पोर्टल एक वेबसाइट ही होता है लेकीन dedicate वेबसाइट और वेब पोर्टल दोनों मे काफी सारे अंतर होते है जो की कुछ इस प्रकार है :-

Web PortalWebsite
वेब पोर्टल मे उपयोगकर्ता को लॉगिन करने की आवश्यकता होती है। वेबसाइट मे उपयोगकर्ता को लॉगिन करने की जरूरत नहीं होती है इसके बिना भी काम चल जाता है।
वेब पोर्टल का कंटेन्ट सभी उपयोगकर्ताओ के लिए अलग अलग हो सकता है। वेबसाइट का कंटेन्ट सभी उपयोगकर्ताओ एक जैसा ही होता है।
एक वेब पोर्टल निजी होता है जिसकी वजह से वेब पोर्टल को और उसके सुविधाओ को सिर्फ उसके Registered उपयोगकर्ता ही Access कर सकते है। एक वेबसाइट सार्वजनिक होता है जिस वजह से उसे कोई भी Access कर सकता है।
एक वेब पोर्टल मे Communication की भी सुविधा हो सकती है मतलब उपयोगकर्ता एक दूसरे से बात करने की भी सुविधा हो सकती है। वेबसाइट मे उपयोगकर्ताओ द्वारा एक दूसरे से Communicate करने की कोई भी सुविधा नहीं होती है।
वेब पोर्टल मे उपयोगकर्ता अपने डेटा या इनफार्मेशन मे सुधार करवा सकते है। वेबसाइट मे उपयोगकर्ताओ के लिए किसी भी तरह की सुधार की सुविधा नहीं होती है।
वेब पोर्टल के कंटेन्ट समय समय पर बदलते रहते है। वेबसाइट मे कंटेन्ट समय समय पर बदलते नहीं रहते है और यहाँ पर किसी चीज मे बदलाव बहुत कम होता है।

कुछ लोकप्रिय वेब पोर्टल (Examples)

अब हम कुछ लोकप्रिय वेब पोर्टल के बारे मे उदाहरण के तौर पर जानने जा रहे है जिसका उपयोग आपने कभी कभी अवश्य किया होगा :-

1. Google

गूगल एक कॉफी लोकप्रिय सर्च इंजन है इसके बारे मे तो हम सब जानते है लेकीन यह एक तरह का वेब पोर्टल ही है।

2. Amazon

यह भी एक तरह का वेब पोर्टल है जो की Marketplace Portal की श्रेणी मे आता है क्योंकि यह एक लोकप्रिय ई कॉमर्स वेबसाइट भी है।

3. Uidai

यह भी एक काफी बड़ी और सरकारी वेब पोर्टल है जो भारत के नागरिकों के लिए बनाया गया है जिसके माध्यम से हम अपने आधार कार्ड से जुड़ी सुविधाये प्राप्त कर सकते है।

4. OnlineSBI

यह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का वेब पोर्टल है जहां पर स्टेट बैंकऑफ इंडिया के ग्राहक बैंकिंग से जुड़े सुविधाओ का लाभ ले सकते है।

5. Twitter

यह एक काफी पुराना और दमदार वेब पोर्टल, सोशल मीडिया है जिसका इस्तेमाल आज के समय मे बड़े से बड़े प्रभावी व्यक्ति करते है।

FAQ’s (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

वेब पोर्टल किसे कहते हैं?

दरअसल वेब पोर्टल एक तरह का वेबसाइट ही होता है लेकीन इसे किसी विशेष कार्य के लिए और विशेष लोगों के लिए ही डिजाइन किया गया होता है।

वेब पोर्टल का दूसरा नाम क्या है?

वेब पोर्टल का दूसरा नाम इन्टरनेट पोर्टल है।

क्या वेब पोर्टल सार्वजनिक होता है?

जी नहीं, वेब पोर्टल निजी होता है इसे सिर्फ रजिस्टर उपयोगकर्ता ही Access कर सकते है।

निष्कर्ष

इसमे कोई शक नहीं है की वेब पोर्टल एक वेबसाइट ही है और जो की आज के समय संस्थाओ के लिए और हम सभी के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहे है ऐसे मे कहीं न कहीं हम सभी के लिए वेब पोर्टल क्या है (What is Web Portal in Hindi) यह जानना जरूरी था, अब मैंने आप सभी के साथ वेब पोर्टल से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारीयो को विस्तार से साझा कर दिया है।

उम्मीद है की आज का यह मेरे द्वारा वेब पोर्टल से जुड़ा यह आर्टिकल आप सभी पाठकों के लिए काफी उपयोग और मददगार रहा होगा जिसको पढ़ने के बाद आपने जरूर ही वेब पोर्टल से जुड़ी समस्त महत्वपूर्ण जानकारीयो को प्राप्त कर लिया होगा और अगर आप सभी के मन मे इस विषय से जुड़ा कोई सवाल रह गया है तो नीचे Comment मे बेझिझक लिख सकते है।

2 thoughts on “वेब पोर्टल क्या है? वेबसाइट और वेब पोर्टल मे अंतर”

Leave a Comment