Omegle क्या है, इसका उपयोग कैसे करे – What is Omegle in Hindi

आज के इस आर्टिकल के जरिए हम जानेंगे कि Omegle क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करे? दोस्तों आजकल सोशल मीडिया का जमाना चल रहा है और इसकी वजह से आप दुनिया के किसी भी कोने में बैठे व्यक्ति से बड़ी ही आसानी से संपर्क कर सकते हैं, लोगों के द्वारा सोशल मीडिया एप्स का इस्तेमाल बहुत अधिक किया जा रहा है।

इनमें सबसे लोकप्रिय एप हैं Instagram, Facebook, Twitter, Snapchat आदि, और आपने भी कभी न कभी इन एप्स का इस्तेमाल जरूर किया होगा, लेकिन आज हम आपको इस लेख में Omegle के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे, ऐसे में अगर आपको Omegle App के बारे में जानकारी नहीं है तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।

इस आर्टिकल को अच्छे से पढ़कर आप भी अन्य लोगों की तरह Omegle चलाने के मामले में प्रो बन जाएंगे, तो चलिए बिना किसी देरी के आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते हैं और Omegle Meaning In Hindi, How To Use Omegle के बारे में जान लेते हैं कि, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल जरूर पसंद आएगा।

Omegle का क्या मतलब है?

Omegle एक ऑनलाइन चैटिंग वेबसाइट है, यहां पर आप अपनी इच्छा के अनुसार Text या Video फॉर्मेट में ऑनलाइन चैट कर सकते हैं, इस वेबसाइट की सबसे खास बात यह है कि दुनिया के अलग-अलग कोनों/ जगहों पर रहने वाले व्यक्ति भी Omegle Website का प्रयोग करके तुरंत Video Chat/ Call कर सकते हैं।

आपको बता दें कि Omegle की शुरुआत 25 मार्च 2009 को 18 साल के युवा Leif K Brooks (लेफ के ब्रुक्स) द्वारा की गई थी, हालांकि इस वेबसाइट को शुरू हुए बहुत साल हो गए हैं लेकिन हाल ही के कुछ सालों में यह अधिक लोकप्रिय हुई है, क्योंकि जैसा कि आपको पता है कि आजकल सोशल मीडिया एप्स का चलन बहुत अधिक बढ़ गया है।

लोग अपने मनोरंजन या अन्य कारणों के लिए अलग-अलग तरीकों या Apps का इस्तेमाल करते रहते हैं, और तभी Omegle पर अचानक से यूजर्स की संख्या बढ़ गई है, इसकी लोकप्रियता के पीछे एक कारण यह भी है कि Omegle का यूजर इंटरफेस बहुत ही आसान है, इस वेबसाइट की शुरुआत के एक दिन में ही डेढ़ लाख पृष्ठ दृश्य देखे गए थे।

Omegle एक ऐसी वेबसाइट है जो लोगों के हितों को जोड़ने का कार्य करती है, यहां पर आप किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ जोड़ी बना सकते हैं, हालांकि यह तभी होता है जब आपके सामने वाले व्यक्ति के भी वही हित हों जो आपके हैं, इस वेबसाइट पर अनजान लोगों से बात करने के लिए आपको साइन अप करने की भी कोई आवश्यकता नहीं है।

Omegle का एक App भी है जो कि असामाजिक गतिविधियों के कारण भारत में बैन कर दिया गया है, इस तरह के एप्स में अश्लील या आपत्तिजनक हरकत को रिकॉर्ड करके ब्लैकमेल करने की संभावना अधिक रहती है, यही कारण है कि भारत सरकार ने सावधानी बरतकर इस एप पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

Omegle कैसे उपयोग करते है?

Omegle को कोई भी व्यक्ति बड़ी ही आसानी से उपयोग कर सकता है, इसका उपयोग करने के लिए आपको नीचे बताई गई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा-

Step 1

सबसे पहले पहले आपको Omegle की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है, इसके लिए आप सीधे यहां क्लिक भी कर सकते हैं।

Step 2

omegle image

उसके बाद आप आपके सामने Omegle वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा, जहां आप अपनी इच्छा के अनुसार ‘Start a chat’ और ‘Video’ में से किसी भी विकल्प को सेलेक्ट कर सकते हैं।

Step 3

omegle image

उसके बाद आपको Omegle की सभी Terms And Conditions को accept करके ‘Confirm & Continue’ के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Step 4

आपको बता दें कि वीडियो चैट शुरू होने से पहले आपको इस बात की पुष्टि करनी होगी कि आप कोई रोबोट नहीं है, इसके लिए आपको I’m Not A Robot के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Step 5

अगर आप चाहते हैं कि वीडियो चैट के लिए आपको अपनी पसंद वाले लोग मिलें तो आप सर्च बार में रेफरेंस के लिए कुछ कीवर्ड्स डाल सकते हैं।

Step 6

अगर आपने Video Chat वाला विकल्प सेलेक्ट किया है तो ध्यान रखें कि आपका वेब कैम अच्छे से चला रहा है और सही जगह लगा हुआ है ताकि आपका चेहरा सामने वाले यूजर को अच्छे से दिखाई दे।

Step 7

अगर आप विडियो चैट को बंद करना चाहते हैं तो अपनी इच्छा के अनुसार कभी भी Stop के विकल्प को सेलेक्ट कर सकते हैं, आसान भाषा में कहें तो Omegle का इस्तेमाल करना बहुत ज्यादा आसान है।

Omegle उपयोग करते समय इन बातों का ध्यान रखे

हालांकि Omegle उपयोग करना काफी आसान है लेकिन इसके साथ-साथ आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा जो कि निम्नलिखित हैं-

  1. Omegle सिर्फ 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए है, लेकिन आज के समय में हर घर में बच्चे-बच्चे के पास स्मार्टफोन है, ऐसे में कोशिश करें कि बच्चे Omegle से दूर रहे, क्योंकि यहां पर जो कंटेंट मिलता है वह बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता है, और हो सके तो बच्चों को स्मार्टफोन से भी दूर रखें।
  2. Omegle पर आपकी वीडियो कॉलिंग के जरिए नए और अलग तरह के लोगों से बातचीत होती है, ऐसे में आपको अपनी निजी जानकारी जैसे कि नाम, पता, फोन नंबर, ईमेल आईडी आदि के बारे में नहीं बताना है, Omegle पर ही नहीं बल्कि आपको अपनी निजी जानकारी को किसी के साथ भी शेयर नहीं करना चाहिए।
  3. Omegle का इस्तेमाल करते समय अगर आपको लगे कि सामने वाला यूजर आपको रिकॉर्ड कर रहा है या असहज लगे तो आपको उस यूजर को तुरंत हटा देना है।
  4. अगर आप Omegle इस्तेमाल करते हैं तो जाहिर सी बात है कि आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि भी इस्तेमाल करते होंगे, Omegle पर मिलने वाले अनजान लोग अक्सर आपके सोशल मीडिया अकाउंट्स या अन्य तरह की जानकारी के बारे में पूछते हैं, लेकिन आपको किसी भी तरह की जानकारी उन्हें नहीं देनी है।
  5. Omegle पर जब आप अनजान लोगों से वीडियो चैट करते हैं तो ज्यादातर वह आपसे ऑफलाइन तौर पर मिलने की बात करते हैं, लेकिन आपको सावधानी बरतते हुए ऐसा बिल्कुल नहीं करना है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी न हो।

Omegle पर नियंत्रण कैसे होता है?

Omegle पर नियंत्रण की बात करें तो यहां पर किसी भी तरह की अभिभावकीय नियंत्रण सेटिंग्स देखने को नहीं मिलती हैं, और हाल ही के समय में यह एप युवाओं के बीच बहुत अधिक लोकप्रिय हो गया था, और कुछ मात्रा में बच्चे भी इस एप का इस्तेमाल करने लगे थे।

लेकिन Omegle पर असामाजिक तत्वों की संख्या बहुत अधिक बढ़ गई थी और यहां पर किसी भी तरह की अभिभावकीय नियंत्रण रेखा भी नहीं थी, इसलिए भारत सरकार ने हाल ही में Omegle App पर प्रतिबंध लगा दिया है, हालांकि Omegle कंपनी का दावा है कि वीडियो चैट की अच्छे से निगरानी करती है।

इसके बाद भी ऐसे बहुत सारे असामाजिक तत्व होते हैं जिनकी अस्पष्ट घटनाओं और गलत गतिविधियों में शामिल होने की संभावनाएं बनी रहती हैं, और साथ ही Omegle पर यह भी अच्छे से नहीं बताया गया है कि यूजर इस तरह की गतिविधियों को रिपोर्ट कैसे कर सकते हैं, Omegle पर आपको mute या ब्लॉक करने का विकल्प भी नहीं मिलता है।

ऐसे में आप समझ ही गए होंगे कि Omegle पर आपको किस हद तक पैरेंटल गाइडलाइंस देखने को मिलती हैं, आज के समय में सोशल मीडिया का गलत उपयोग बहुत ही अधिक मात्रा में होता है, ऐसे में संभावित जोखिमों के मद्देनजर माता पिता को अपने बच्चे पर पूरा ध्यान देना चाहिए, युवाओं को सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखनी चाहिए ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास अच्छे से हो सके।

क्या Omegle उपयोग करना सुरक्षित है?

Omegle पर अधिक मजबूत मॉडरेशन देखने को नहीं मिलता है, यही कारण है कि हाल ही में Omegle App पर असामाजिक तत्वों की संख्या बढ़ गई थी, इसके चलते भारत सरकार को Omegle App पर प्रतिबंध लगाना पड़ा, हालांकि आप Omegle वेबसाइट के जरिए दुनिया के अलग-अलग कोनों में रहने वाले लोगों से Video Chat का लुत्फ उठा सकते हैं।

Omegle को ज्यादा सुरक्षित नहीं माना जाता है क्योंकि यहां पर यूजर्स के बीच वीडियो चैट के जरिए अश्लील किस्म की बातचीत होती है, Omegle यूजर्स के बीच होने वाली बातचीत का डाटा संग्रहित नहीं करता है, इसकी वजह से यूजर्स को सजेशन में एडल्ट कंटेंट, चरमपंथी विचारधारा या साइबर हमलों से जुड़ा कंटेंट देखने को मिल सकता है।

आज के समय में लोग Omegle का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि धोखाधड़ी के लिए करने लगे हैं, ऐसे में आपको Omegle का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए, आप Omegle का इस्तेमाल तभी करें जब आपको इसकी बहुत अधिक आवश्यकता हो, आसान भाषा में कहें तो अगर आप Omegle को सावधानी से उपयोग करते हैं तो यह आपके लिए रोमांचक अनुभव साबित हो सकता है।

Omegle के फायदे क्या है (Advantages)

Omegle के कई सारे फायदे है जो की कुछ प्रकार है :-

  1. Omegle की सबसे खास बात यह है कि यहां पर आप अन्य लोगों के साथ निजी जानकारी शेयर किया बिना वीडियो चैट कर सकते हैं, इस एनॉमिटी के जरिए आपको एक अलग तरह की स्वतंत्रता मिलती है।
  2. अगर आप Omegle का सही और अच्छे से इस्तेमाल करते हैं तो यहां पर विदेशी दोस्त भी बना सकते हैं।
  3. यहां पर आप अपनी इच्छा के अनुसार नए-नए लोगों के साथ वीडियो चैट कर सकते हैं, अगर कभी आपका Omegle चलाने का मन न करे तो आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आप कभी भी Omegle को बंद करके आराम कर सकते हैं, इससे आपके अकाउंट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
  4. Omegle की एक और खास बात यह है कि यहां पर आप विदेशी भाषा में भी वीडियो चैट का आनंद उठा सकते हैं जिससे आपको और आपके सामने वाले यूजर के बीच होने वाली बातचीत को आसानी से समझा जा सके।
  5. Omegle इस्तेमाल करके आप अपने देश की संस्कृति, भाषा और इतिहास के बारे में विदेशी लोगों को बता सकते हैं, इससे उनके मन में भी भारत के प्रति प्यार बढ़ेगा और विदेशी पर्यटक और अधिक जुड़ेंगे।

Omegle के नुकसान क्या है (Disadvantages)

Omegle के कुछ नुकसान भी है जिसके बारे मे भी हमें पता होना चाहिये जो की कुछ इस प्रकार है :-

  1. Omegle पर आपको अनजान लोग देखने को मिलते हैं, ऐसे में हो सकता है कि आप उनके साथ खुलकर बातचीत न कर पाएं।
  2. जैसा कि हमने आपको बताया कि यहां पर आपको दुनिया के अलग-अलग देशों के लोग मिलते हैं, ऐसे में अगर वह आपका अपमान करते हैं तो आप ज्यादा कुछ नहीं कर पाएंगे और साइबर बुलिंग का शिकार हो जाएंगे, क्योंकि Omegle पर अभिभावकिय गाइडलाइंस भी ज्यादा नहीं होती हैं।
  3. Omegle पर वीडियो चैट के दौरान यूजर/सामने वाला व्यक्ति आपको झूठ बोलकर फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है, या हो सकता है कि आपके साथ स्पैम करने का प्रयास करे।
  4. आज के समय में लोग Omegle पर फिशिंग लिंक या Virus बहुत अधिक मात्रा में भेजते हैं, ताकि आपकी निजी जानकारी चोरी करके आपको ब्लैकमेल कर सके, ऐसे में आपको Omegle को पूरी सावधानी के साथ इस्तेमाल करना चाहिए।
  5. अगर आप ओमेगल पर वीडियो चैट के दौरान अपना नाम, पता, उम्र, बैंक खाते की जानकारी शेयर करेंगे तो आपके साथ धोखाधड़ी होने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाएगी।
  6. Omegle इस्तेमाल करते समय आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आपका डिवाइस पूरी तरह से अपडेट हो।
Omegle एक तरह का Open Source वेबसाइट है जहां पर हम ऑनलाइन दुनियाभर के लोगों से चैट या वीडियोकॉल के जरिए जुड़ सकते है ऐसे मे यहाँ पर ऑनलाइन Scam होनी की संभावना काफी अधिक रहती है मेरे हिसाब से 18 वर्ष के कम व्यक्तियों को और ऐसे व्यक्ति जिन्हे अपनी सुरक्षा और Privacy बहुत प्यारी है उनको खासकर इसे उपयोग नहीं करना चाहिए। 

निष्कर्ष

तो दोस्तों कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, इस आर्टिकल में हमने आपको Omegle का मतलब और इसके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की है, अगर आपको अभी भी कुछ समझ नहीं आया है या आपको Omegle से संबंधित कुछ और जानकारी प्राप्त करनी है, या हमारे लिए कुछ सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।

हम आपके कमेंट का उत्तर देने में अधिक समय नहीं लगाएंगे, अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करिएगा ताकि उन्हें भी ‘Omegle Meaning In Hindi और Omegle के उपयोग‘ के बारे में जानकारी मिल पाए।

Leave a Comment