अंग्रेजी को हिंदी में ट्रांसलेट कैसे करे?

क्या आप भी अंग्रेजी मे लिखे शब्दो को हिंदी में ट्रांसलेट करना सिखना चाहते है और यह जानना चाहते है कि अंग्रेजी को हिंदी में ट्रांसलेट कैसे करे? यानि English to Hindi तो आप सही जगह पर आये है आज के इस लेख के माध्यम से हम किसी भी भाषा को हिंदी में ट्रांसलेट करना सिखेंगें चाहे वह अंग्रेजी ही क्यो ना हो।

आज के समय में हर किसी के पास एक स्मार्टफोन उपलब्ध है और हर कोई स्मार्टफोन को अच्छी तरह से इस्तेमाल करना सिखना चाहता है, लेकिन स्मार्टफोन को अच्छे से इस्तेमाल करने के लिए और सभी डिजीटल चीजो को इस्तेमाल करने के लिए हमें अंग्रेजी पढ़ना आना अनिवार्य हो जाता है। क्योंकि स्मार्टफोन में ज्यादातर चीजे अंग्रेजी में लिखी होती है, ऐसे में हम अंग्रेजी के शब्दों को हिंदी में ट्रांसलेट कर के, अंग्रेजी में लिखी सभी चीजो को हिंदी में पढ़ और समझ सकते है।

लेकिन इसके लिए हमें मोबाइल से अंग्रेजी को हिंदी में ट्रांसलेट करना आना चाहिए। बहुत सारे लोगो को आज भी अंग्रेजी को हिंदी में ट्रांसलेट करना नही आता है, ऐसे में आप इस लेख को पुरा पढ़कर अंग्रेजी को हिंदी में ट्रांसलेट करना सिख सकते है तो चलिए सिखते है।

अंग्रेजी को हिंदी में ट्रांसलेट कैसे करे?

अंग्रेजी को हिंदी में अनुवाद करने के अलग अलग तरिके है, जिनकी मदद से कुछ ही समय में लंबे से लंबे शब्दों को हिंदी में ट्रांसलेट कर सकते है। अंग्रेजी को हिंदी में ट्रांसलेट करने के लिए नीचे दिए गये तरिको को फाॅलो करे.

1. गुगल कि मदद से ट्रांसलेट करें

गुगल एक ऐसा वेबसाइट और सर्च इंजन है जिसकी मदद से हम बहुत सारे काम कर सकते है, और साथ ही साथ अंग्रेजी में लिखे शब्दो को हिंदी में ट्रांसलेट भी कर सकते है।

  1. इसके लिए सबसे पहले गुगल पर जाये और “Google Translate”  लिख कर सर्च करें और सबसे पहले वाले लिंक पर क्लिक करें।
  2. उसके बाद एक नया पेज ओपन हो जायेगा, जिसमें आपको हिंदी और अंग्रेजी को सिलेक्ट करना है, सबसे पहले अंग्रेजी सिलेक्ट करें और दुसरे में अंग्रेजी।
  3. अब आपको “यहां लिखे” पर आपको अपने शब्द को लिख देना है, जिसे अंग्रेजी से हिंदी में ट्रांसलेट करना चाहते है, या फिर उस शब्द को काॅपी कर के पेस्ट भी कर सकते है।

2. Hi ट्रांसलेट कि मदद से ट्रांसलेट करें

Hi ट्रांसलेट एक ऐसा ऐप है जिसकी मदद से, किसी भी भाषा में लिखे शब्दो को हिंदी या फिर किसी अन्य भाषा में ट्रांसलेट कर सकते है, इस ऐप के फिचर इतने कमाल के है कि आपको ट्रांसलेट करते वक्त कोई भी दिक्कत नही होगी।

  1. सबसे पहले प्ले स्टोर में जाकर Hi translate ऐप को फोन में इंस्टॉल करे फिर ओपन करें।
  2. ऐप को ओपन करने के बाद Start लिखा आ जायेगा, जिस पर क्लिक करें, फिर draw other App को enable कर दे।
  3. उसके बाद On और off का चित्र दिखाई देगा जिस पर क्लिक करें, फिर बताएं अनुसार setting में जाकर hi translate को on कर दे।
  4. अब आपके फोन में एक Navigation दिखाईं देने लगेगा, जिसको टच करके उस शब्द के पास ले जाये जिसे आपको अंग्रेजी से हिंदी में ट्रांसलेट करना है, उसके बाद कुछ ही समय में अंग्रेजी से हिंदी में ट्रांसलेट हो जायेगा।

कुछ इस प्रकार Hi translate ऐप कि हेल्प से बड़ी आसानी के साथ अंग्रेजी को हिंदी में ट्रांसलेट कर सकते है।

3. Translate Hi-English कि मदद से ट्रांसलेट करें

Translate Hi-English एक बेहतरीन अंग्रेजी से हिंदी ट्रांसलेटर ऐप है जिसकी मदद से अंग्रेजी भाषा के शब्दों को हिंदी में ट्रांसलेट कर सकते है, वह भी इस ऐप को फोन कि कोई भी Permission दिये बिना।

  1. सबसे पहले प्ले स्टोर में जाकर Translate Hi-English ऐप को फोन में इंस्टॉल करें।
  2. फिर Translate Hi-English ऐप को ओपन करें, और उन शब्दों को लिखे जिस शब्दों को हिंदी में ट्रांसलेट करना चाहते है या फिर उन शब्दों को copy कर के Translate Hi-English ऐप में paste कर दे कुछ ही समय में आप के लिखे या paste किये सभी शब्द अंग्रेजी से हिंदी में ट्रांसलेट हो जायेगा।

कुछ इस प्रकार Translate Hi-English ऐप कि मदद से शब्दों को अंग्रेजी से हिंदी में ट्रांसलेट कर सकते है, साथ में इस ऐप से हिंदी के शब्दों को भी अंग्रेजी में ट्रांसलेट कर सकते है।

निष्कर्ष

उम्मीद है कि आप सभी लोगो ने इस लेख के माध्यम से तीन तरीकों कि मदद से अंग्रेजी भाषा में लिखे शब्दो को हिंदी भाषा में ट्रांसलेट करना सिख गये होंगें और यह जान लिया होगा कि हिन्दी को इंग्लिश में ट्रांसलेट कैसे करे? टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कोई भी सवाल आपके मन में है तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरुर बताएं।

इस लेख के माध्यम से दी गई महत्वपूर्ण जानकारी आप सभी लोगो को कैसा लगा नीचे कमेन्ट बॉक्स मे लिखकर जरूर बताएं और इस लेख को अपने सभी दोस्तों या फैमिली के साथ Facebook या Twitter जैसे सोशल नेटवर्क पर शेयर करें, जिनको अंग्रेजी कम आती है ताकी वे भी सिख सके।

Leave a Comment