फोटो का साइज़ कैसे कम करे – 20-50 KB

जिस तरह मोबाइल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका हैं उसी तरह फोटो भी हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका हैं यह हर एक क्षेत्र मे उपयोगी हैं और हर एक व्यवसाय मे फोटोज की जरूरत पड़ती हैं इस लेख के माध्यम से हम फोटो का साइज़ कैसे कम करे? यह जानने वाले हैं।

वर्तमान के समय मे आने वाले DSLR और स्मार्टफोन फोन के कैमरे बेहद ही High Quality के होते हैं जिसके कारण फोटो का साइज़ भी बहुत ही ज्यादा होता हैं ऐसे मे हमें बहुत सारे Works के लिए Low साइज़ वाले फ़ोटोज़ की आवश्यकता पड़ती हैं, लेकिन फ़ोटोज़ के साइज़ अत्यधिक होने के कारण हम उन फोटो का उपयोग किसी काम के लिए नहीं कर पाते हैं।

लेकिन आज के समय मे ऐसे कई सारे तरीके आ चुके हैं जिनकी मदद से हम फोटो के साइज़ को कम कर सकते हैं, साथ मे ऐसा करने से फोटो की Quality भी खराब नहीं होती हैं सिर्फ और सिर्फ Size Reduce हो जाती हैं, इस लेख के मदद से हम उन्ही सभी तरीकों के बारे मे जानने वाले हैं जिनसे फोटो के साइज़ को 50KB मे कर पायें।

तो चलिए फिर एक बार जानते हैं की आखिर इमेज का साइज़ कैसे कम करे? और कुछ नया सीखते है।

फोटो का साइज़ कैसे कम करे ?

वर्तमान समय मे हमारे पास फोटो के साइज़ को कम करने के बहुत सारे तरीके हैं, लेकिन बहुत सारे ऐसे भी तरीके हैं जिनकी मदद से हम अगर फोटो के साइज़ को Reduce करते हैं तो फोटो के साइज़ के साथ फोटो की Quality भी Reduce हो जाएगी।

लेकिन इस लेख मे हमने ऐसे तरीके आप सभी के साथ साझा किया हैं, जिनकी मदद से आप अगर अपने फोटो के साइज़ के Reduce करते हैं तो आपके फोटो का Quality बिल्कुल भी खराब नहीं होगा सिर्फ इमेज का साइज़ 50KB, 40KB हो जाएगा।

नीचे दिए गए सभी तरीकों की मदद से इमेज के साइज़ को कम करके 50kb, 40kb का बना सकते हैं।

1. Image Compressor की मदद से इमेज का साइज़ घटाइए

Image Compressor एक प्रकार का बेहद प्रसिद्ध फोटो के साइज़ को कम करने का टूल हैं इसकी मदद से हम इमेज के साइज़ को को कम कर सकते हैं इसके लिए निहए दिए गए स्टेप्स को फॉलो कीजिए।

Step 1. सबसे पहले अपने मोबाइल के क्रोम ब्राउजर मे गूगल ओपन कीजिए और सर्च बार मे Image Compressor लिखकर सर्च कीजिए और सबसे पहले नंबर वाली वेबसाइट ImageCompressor.com पर जाइए।

Step 2. अब कुछ ही समय मे वह वेबसाइट खुल जाएगी जिसके बाद नीचे की ओर Upload files का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक कीजिए।

Image Compressor

Step 3. अब अपने फोन के Files या Gallery से उस फोटो को अपलोड कीजिए जिस फोटो का साइज़ आप कम करना चाहते हैं।

Step 4. इतना सब करने के बाद आपके फोटो का Size reduce होने लगेगा जिसके बाद फोटो के नीचे Download का ऑप्शन आ जाएगा, जिस पर क्लिक कीजिए ।

Image Compressor

अब उस Download किए गए फोटो के साइज़ को पहले वाले फोटो से Compare कीजीए आपका इमेज का साइज़ पहले से बहुत कम हो चुका होगा। कुछ इस तरह Image Compressor की मदद से हम फोटो के साइज़ को कम कर सकते हैं।

2. Smallseotools की मदद से इमेज के साइज़ को कम कीजिए

इमेज के साइज़ को कम करने के लिए Smallseotools का image compressor टूल सबसे बेहतर माना जाता हैं क्योंकि इसकी मदद से हम 500kb के इमेज को हम 450kb कम कर के 50kb बना सकते हैं इसकी मदद से फोटो के साइज़ को कम करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कीजिए।

1. सबसे पहले अपने फोन के क्रोम ब्राउजर मे जाकर गूगल मे जाए और गूगल के सर्च बार मे “Small Seo tools image compressor” लिखकर सर्च कीजिए, उसके बाद पहले नंबर के smalseotools वाले लिंक पर क्लिक कीजिए।

2. अब नीचे की ओर स्लाईड कीजिए आपको Upload Your files का एक ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक कीजिए, और अपने Gallery या Files मे से उस फोटो को अपलोड कीजिए जिसके साइज़ को आप कम करना चाहते हैं।

Image Compressor

3. फोटो को अपलोड करने के बाद नीचे आपको Compress image का एक ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक कीजिए।

Image Compressor

4. उसके बाद जब Loading समाप्त हो जाएगा तब आपके फोटो का साइज़ कम हो जाएगा, फोटो के साइज़ मे Download का एक निशान मिलेगा जिस पर क्लिक कर के अपने फोटो को Gallery मे सेव कीजिए।

Image Compressor

कुछ इस प्रकार Smallseotools के image compressor टूल की मदद से आप अपने इमेज का साइज़ कम कर सकते हैं।

3. Picture Resizer App की मदद से फोटो के साइज़ को कम कीजिए

Picture Resizer App एक बहुत ही अच्छा Image Compressor App हैं इसकी मदद से हम अपने फोटो के साइज़ को अपने मन मुताबिक तक कम कर सकते हैं इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कीजिए।

1. सबसे पहले अपने फोन के प्ले स्टोर मे जाकर Picture Resizer App को इंस्टॉल कीजिए और उसके बाद उसे ओपन कीजिए।

2. Picture Resizer App को ओपन करने के बाद Select Photos का एक ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक कीजिए, और उस फोटो को अपलोड कीजिए जिस फोटो के साइज़ को आप कम करना चाहते हैं।

3. फोटो अपलोड होने के बाद नीचे की ओर Resize का एक ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक कीजिए, उसके बाद आपको अलग अलग Percentage मिल जाएंगे।

4. जिस Percentage तक आप अपने फोटो का साइज़ कम करना चाहते हैं उस Percentage को सिलेक्ट कीजिए।

इतना सब करने के बाद आपके फोटो का साइज़ कम हो जाएगा और फोटो Gallery मे सेव हो जाएगा कुछ इस प्रकार मोबाइल App की मदद से आप अपने फोटो के साइज़ को कम कर सकते हैं।

निष्कर्ष

तो कुछ इस तरह ऑनलाइन इमेज के साइज़ को बड़ी ही आसानी के साथ बिल्कुल फ्री मे कम कर सकते हैं। अब उम्मीद हैं की आपने इस लेख की सहायता से बहुत कुछ नया सिखा होगा और यह जान लिया होगा की ऑनलाइन फोटो का साइज़ कैसे घटाये? अगर आपके मन मे इस लेख से सबंधित या इंटरनेट समबंधित कोई भी सवाल हैं तो उसे आप नीचे Comment मे लिखकर पूछ सकते हैं।

यह लेख आप सभी लोगों को कैसा लगा नीचे comment मे लिखकर अवश्य बताएं और इस लेख को Facebook, Twitter जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया पर भी शेयर कीजिए।

Leave a Comment