ऑनलाइन खाना (Food) कैसे मंगाए?

क्या आप भी जिस तरह ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं उसी तरह ऑनलाइन खाना मंगवाना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही स्थान पर आए हैं इस लेख के माध्यम से हम ऑनलाइन खाना कैसे मंगाए? यह जानने वाले हैं अगर आपके मन मे ऑनलाइन खाना कैसे मँगवाते है या फिर ऑनलाइन खाना कैसे ऑर्डर करे, यह सब सवाल हैं तो यह सब सवालों का जवाब आपको इस लेख के माध्यम से मिलने वाला हैं।

जिस तरह से पूरी दुनिया डिजिटल बनते जा रही हैं, उसी तरह हर इंडस्ट्री डिजिटल बनते जा रही हैं लोग बाहर जाकर शॉपिंग करने के बजाय घर पर ही मोबाईल के माध्यम से ऑनलाइन शॉपिंग करना ज्यादा पसंद करते है, वर्तमान मे लोग खाना खाने के लिए किसी रेस्टोरेंट मे बाहर जाना भी पसंद नहीं करते हैं। बल्कि उसके बजाय घर पर रेस्टोरेंट के खाने को मँगवा लेते हैं।

लेकिन कई लोगों का यह भी सवाल होता हैं की ऑनलाइन खाना कैसे बुक करे? तो आपको यह बता दे की ट्रेन टिकट, फ्लाइट टिकट के जैसे खाना खाना को बूक करने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं पड़ता हैं, हम इस लेख को पढ़कर Online Khana Kaise Mangave, यह सिख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं और सीखते हैं।

ऑनलाइन खाना (Food) कैसे मंगाए?

इस डिजिटल समय मे ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के सिर्फ कोई एक ही तरीका नहीं हैं बल्कि ऑनलाइन खाना मँगवाने के Multiple तरीके हैं जिनसे घर बैठे खाना ऑर्डर कर सकते हैं, नीचे दिए गए सभी तरीकों की मदद से आप घर बैठे ऑनलाइन खाना मँगवा सकते हैं।

Zomato एक बेहद प्रसिद्ध ऑनलाइन खाना डिलीवर करने वाला App हैं। वर्तमान समय मे लाखों लोग रोजाना Zomato के माध्यम से घर बैठे खाना ऑर्डर करते हैं। Zomato से खाना ऑर्डर करने के लिए आगे बताएं गए सभी प्रोसेस को ध्यानपूर्वक फॉलो करें,

1. सबसे पहले प्ले स्टोर मे जाकर zomato App को अपने फोन मे इंस्टॉल करके ओपन करें।

2. Zomato App को ओपन करने के बाद phone number वाले ऑप्शन मे अपना मोबाइल नंबर डालकर send otp वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

3. OTP आपके enter किए गए मोबाईल नंबर पर मैसेज के माध्यम से प्राप्त होगा, जिस OTP को Zomato App मे डाले, OTP डालने के बाद अपना पर्सनल डिटेल्स जैसे नाम और ईमेल आइडी इत्यादि डाले।

4. फिर आपको अपना location सेट करना हैं, लोकेशन सेंट करने के बाद zomato App पूरी तरह ओपन हो जाएगा, आपके सामने तरह तरह के Food (खाना) आ जाएंगे।

5. आपको अपना मनपसंद खाना सिलेक्ट करना हैं, आप चाहे तो ऊपर सर्च वाले ऑप्शन पर क्लिक कर के जिस खाने को मंगवाना चाहते हैं उसे सर्च कर सकते हैं। (सर्च करने पर आपके आस पास के Zomato से रजिस्टर रेस्टोरेंट के फूड्स आ जाएंगे।)

6. जिस खाने को ऑर्डर करना चाहते हैं उस पर क्लिक कर के Add वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। add पर क्लिक करते ही Quantity पूछेगा, जितना खाना ऑर्डर करना चाहते हैं उतना Quantity सिलेक्ट करें।

7. फिर Add और उस खाने का प्राइस लिखा मिलेगा जिस पर क्लिक करें। अब आपके द्वारा सिलेक्ट किया खाना Cart मे Add हो जाएगा, अब view cart का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करें।

8. view cart पर क्लिक करते ही Address add करे, Address Add करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा। जिसमे नीचे slide करके अपने खाने के प्राइस एवं डिलीवरी चार्ज इत्यादि के बारे मे जानकारी मिल जाएगा।

9. अब नीचे add payment method का ऑप्शन मिल जाएगा, जिस पर क्लिक करें। फिर आपको अलग अलग पेमेंट करने के तरीके मिल जाएगा, इन सभी payment method मे से एक सिलेक्ट करे और पेमेंट करें।

10. आपको Cash on delivary का ऑप्शन भी मिल जाएगा, कभी कभी cash on delivary का ऑप्शन नहीं मिलता है। आप चाहे तो cash on delivary भी कर सकते हैं, इसमे जब आपके पास खाना आएगा पैसा तभी देना होगा।

11. अब आपको total price लिखा आ जाएगा और उसके साइड मे ऑर्डर करें (place order) का ऑप्शन मिल जाएगा जिस पर क्लिक करें।

इतना सब करने के बाद आपका खाना zomato App के माध्यम से सफलतापूर्वक ऑर्डर हो जाएगा आप चाहते तो अपने ऑर्डर को ट्रैक भी कर सकते हैं। कुछ इस प्रकार ऑनलाइन खाना मँगवा सकते हैं।

FAQ’s (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के Apps कौन से है?

zomato, swiggy, dominos यह तीनों ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के Apps हैं।

ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते समय किस बात का ध्यान रखे?

ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते समय जिस Restaurant से खाना ऑर्डर कर रहे हैं उस Restaurant की रेटिंग चेक जरूर करें अगर रेटिंग बहुत ही ज्यादा कम हैं तो उस restaurant से खाना ऑर्डर करना बेहतर सुझाव नहीं हो सकता है। इसीलिए ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते समय restaurant की रेटिंग का ध्यान रखे।

क्या ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया गया खाना ताजा होता है?

जी हाँ ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया गया खाना ताजा होता हैं, क्योंकि यह तुरंत आपके नजदीकी restaurant से बनकर डिलीवर होता हैं।

निष्कर्ष

इस लेख के माध्यम से हमने आपके साथ ऑनलाइन खाना कैसे मँगवाते है? यह महत्वपूर्ण जनक्री साझा करने की कोशिश की हैं उम्मीद हैं की आपको इस लेख के माध्यम से दी गई जानकारी की मदद से ऑनलाइन ऑर्डर करना सिख लिया होगा। इस लेख को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने सभी रिलेटिव के पास शेयर करें जो ऑनलाइन खाना मंगवाना चाहते हैं, ताकि वे भी सिख सके और यह लेख आपको कैसा लगा कमेन्ट मे लिखकर अवश्य बताएं।

Leave a Comment