LOGO क्या है और कैसे बनाये – What is LOGO in Hindi

इंटरनेट और इस व्यवसायिक दुनिया मे हमें LOGO शब्द काफी अधिक सुनने को मिलता है तो अब सवाल यह है की आखिर ये LOGO क्या है? तो आपको बता दे की यह एक प्रकार का ग्राफिक होता है जिसकी आवश्यकता एक यूट्यूब चैनल से लेकर बड़े से बड़े व्यापारी सभी को है। ऐसे मे हमे LOGO क्या होता है और इसे कैसे बना सकते है, इसके बारे मे हम सभी को जानना चाहिए।

आज के समय मे दुनिया मे जितने भी बड़े बड़े कंपनी है उन सभी के पास एक खुद का LOGO अवश्य होता है जिसे बनवाने के लिए वे लाखों रुपये खर्च करते है वहीं पर एक यूट्यूब चैनल के मालिक से लेकर एक छोटा व्यवसाय करने वाले व्यक्ति के पास भी खुद का एक LOGO होता है क्योंकि इंटरनेट का जमाना है तो हम आसानी से खुद का एक LOGO भी कुछ ही मिनटों मे डिजाइन कर सकते है।

अगर आप कही पर भी व्यवसाय या फिर खुद से कुछ नया शुरू करने की सोच रहे है जैसे एक यूट्यूब चैनल, ब्लॉग इत्यादि तब भी आपको LOGO की आवश्यकता होगी क्योंकि LOGO के माध्यम से ही आपके ग्राहक, Visitors या फिर Subscribers आपको पहचानेंगे इसलिए आज के समय मे LOGO के बारे मे जानना और समझना एक जरूरी सा बन चुका है ताकि हर कोई अपना खुद का एक LOGO बना सके।

इसी कारणवर्ष हमने आज के इस आर्टिकल को लिखने का चयन किया जिसमे हम आप सभी के साथ LOGO से संबंधित समस्त जानकारी जैसे LOGO डिजाइन क्या होता है, LOGO कितने प्रकार के होते है, LOGO कैसे बनाते है? इत्यादि को विस्तार से जानने वाले है तो चलिए अब बिना कोई समय बर्बाद किए हुए जानते है और सीखते है।

लोगो क्या है (What is LOGO in Hindi)

LOGO को हिन्दी मे प्रतीक चिन्ह कहा जाता है जो की किसी कंपनी, संगठन या समुदाय के पहचान को प्रदर्शित करता है, यह एक प्रकार Text, Images और ग्राफिक्स का Combination होता है जो किसी कंपनी या संगठन का मुख्य पहचान होता है जिसके आधार पर ही किसी कंपनी, संगठन या समुदाय को पहचाना जा सकता है, इसे हम कंपनी या संगठन का चेहरा भी कह सकते है क्योंकि इसी के आधार पर लोग किसी कंपनी या संगठन को पहचानते है।

अगर हम LOGO के इतिहास पर गौर करे तो इसका शुरुआत विकिपिडिया अनुसार 600 से 2300 ई. पूर्व से हुआ था उस समय LOGO को किसी खास नाम से नहीं जाना जाता था बल्कि इसका उपयोग पहचान को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता था जैसे मुद्रा यानि सिक्कों मे एवं उस समय इसे डिजाइन करने के लिए विकसित उपकरण उपलब्ध नहीं थे इसलिए LOGO साँचे पर डिजाइन किया जाता था।

अगर हम LOGO Kya Hai, इसे आसान भाषा मे समझने की कोशिश करे तो आपको बता दे की यह Text और चित्र इन दोनों के मिश्रण से बना एक चिन्ह होता है जिसका उपयोग हम अपने संगठन या कंपनी का पहचान प्रदर्शित करने के लिए कर सकते है।

बहुत सारे लोगों का यह सवाल है की आखिर LOGO का फूल फॉर्म यानि पूरा नाम क्या है तो आपको बता दे की इसका फूल फॉर्म Language Of Graphic Oriented होता है जिसे हिन्दी मे हम ग्राफिक्स ओरिएंटेड की भाषा कह सकते है लेकिन यह हम जिस LOGO की बात कर रहे है उसका पूरा नाम यह नहीं है बल्कि Logo एक प्रोग्रामिंग भाषा है उसका यह फूल फॉर्म है।

LOGO कितने प्रकार के होते है (Types)

आज के समय मे अलग अलग प्रकार के काफी सारे LOGO उपलब्ध है लेकिन अगर हम LOGO के मुख्य प्रकार के बारे मे बात करे तो LOGO के मुख्य रूप से 7 प्रकार है जो की निम्नलिखित है।

1. Monogram.

यह सबसे पहला प्रकार है लोगों का, इसे मोनोग्राम कहा जाता है, इस तरह के LOGO मे किसी कंपनी या संगठन का पूरा नाम नहीं लिखा होता है बल्कि उसके स्थान पर कंपनी या संगठन के नाम का शुरुआती अक्षर लिखा होता है जिसे अलग अलग रंगों और स्टाइल से डिजाइन किया जाता है। इस तरह के LOGO का उपयोग काफी सारे बड़े बड़े कंपनी करते है जैसे Hindustan Petroliam इस कंपनी के LOGO मे हमें इनके शुरुआती अक्षर दिखाई देते है।

2. Wordmarks.

यह काफी लोकप्रिय LOGO मे से एक है जिसे वॉर्डमार्क का जाता है इस तरह के LOGO मे कंपनी या संगठन का पूरा नाम लिखा होता है एवं इसमे कंपनी या संगठन की मान्यता काफी अधिक होती है, इस तरह के LOGO को बनाने के लिए Typography मे काफी ज्यादा ध्यान मे रखना पड़ता है। इस तरह के LOGO काफी सारे बड़े बड़े कंपनी कर रहे है जैसे Google, Coca cola, Netflix इत्यादि।

3. Mascots.

यह एक ऐसा LOGO प्रकार है जो की काफी लोकप्रिय है। इस तरह के LOGO मे एक Character होता है जो की कंपनी या संगठन के मुख्य प्रोडक्ट को प्रदर्शित करता है इसमे Character का Illustration किया जाता है जिससे की LOGO आकर्षक दिखाई देता है। इस तरह के LOGO का उपयोग काफी सारे बड़े बड़े कंपनी करते है जैसे KFC, Ambhuja Cement इत्यादि।

4. Pictorial.

यह एक काफी लोकप्रिय LOGO प्रकार है जिसे बनाने मे काफी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होती है इसमे किसी कंपनी या संगठन का सिर्फ और सिर्फ Symbol होता है इसमे किसी भी प्रकार का Text नहीं होता है जिससे ग्राहक कंपनी या संगठन को आसानी से पहचान लेते है। इस तरह के LOGO का उपयोग काफी उच्च स्तर के कंपनी जैसे Apple, Nike इत्यादि करते है।

5. Abstract.

यह एक ऐसा LOGO का प्रकार जिसमे खासकर Geometrical आकार का ज्यादा उपयोग किया जाता है इसे Abstract LOGO भी कहा जाता है जो की बिल्कुल Pictorial LOGO के जैसे ही दिखाई देता है लेकिन इसमे एक Symbol मौजूद नहीं होता है बल्कि इसे इस तरह से डिजाइन किया जाता है जिससे की ग्राहक कंपनी के Product से आसानी से Connect हो पाते है, इसका उपयोग Asian Paints, Adidas जैसी कंपनीया करती है।

6. Combination Marks.

यह LOGO का एक सामान्य प्रकार है जिसमे की अलग अलग LOGO के प्रकार का Combination होता है जैसे इस तरह के LOGO मे हम Pictorial डिजाइन के साथ Monogram डिजाइन को Combine कर सकते है यह एक प्रकार से LOGO के अलग अलग Type का Combination होता है। इस तरह के LOGO का उपयोग Dominos Pizza, HDFC bank जैसी कंपनी करती है।

7. Emblem.

यह काफी Unique प्रकार है LOGO का, जिसे Emblem कहा जाता है इसमे Icon के अंदर कंपनी या संगठन का नाम लिखा जाता है जो की बिल्कुल एक सील की तरह ही दिखाई देता है। इस तरह के LOGO का उपयोग स्कूल, कॉलेज या फिर शासकीय संगठन अधिकतर करती है, आज के समय मे Indian Railway, BMW इस तरह के LOGO का उपयोग कर रही है।

LOGO मे किन किन Elements का उपयोग किया जाता है?

जैसा की हम जानते है की एक LOGO Images और Text का Combination है लेकिन आपको यह भी बता दे की एक LOGO को तैयार करने के लिए अलग अलग Elements का उपयोग किया जाता है तब जाकर एक LOGO तैयार होता है तो चलिए हम उन Element के बारे मे एक एक कर के जानते है।

1. Text.

यह कई सारे LOGO को बनाने के लिए काफी महत्वपूर्ण Elements है लेकिन LOGO के कुछ ऐसे भी Types है जिन्हे बनाने के लिए Text का उपयोग नहीं किया जाता है जैसे Pictorial इत्यादि लेकिन ज्यादातर LOGO को डिजाइन करते वक्त हमें Text Add करने की आवश्यकता होती है।

2. Colors.

आपको बता दे की LOGO को डिजाइन करने के लिए Colors काफी महत्वपूर्ण Element है क्योंकि रंगों के माध्यम से ही हम अपने LOGO मे Emotions को Add कर सकते है एवं रंग के उपयोग से ही LOGO और भी आकर्षक दिखाई देने लगता है।

3. Images.

LOGO को बनाने के लिए Images का उपयोग करना जरूरी है क्योंकि Image के माध्यम से ही ग्राहक किसी कंपनी या संगठन से Connect हो पाते है एवं LOGO मे किसी भी Image को Add करने से पहले उस Image का Illustration भी करना जरूरी है क्योंकि इससे LOGO एक Professional LOGO की तरह दिखाई देता है।

LOGO को बनाने के लिए किसका उपयोग किया जाता है?

आज के समय मे काफी सारे काम कंप्युटर से ही हो जाते है ऐसे मे LOGO को बनाने के लिए भी कंप्युटर का उपयोग किया जाता है लेकिन अब सवाल है की लोगों को बनाने के लिए कंप्युटर मे किस टूल या सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है तो आपको बता दे की कंप्युटर मे LOGO बनाने के लिए काफी सारे ग्राफिक डिज़ाइनिंग Software का इस्तेमाल किया जाता है तो चलिए हम उन्ही मे से कुछ Software’s के बारे मे जानते है।

Corel Draw.

जैसे की इसके नाम से ही पता चलता है की यह एक ग्राफिक डिज़ाइनिंग सॉफ्टवेयर है। तो आपको बता दे की Corel Draw एक Paid सॉफ्टवेयर है जिसकी सहायता से हम काफी Professional LOGO को बना सकते है इसमे कई सारे अलग अलग विकल्प और Tools मौजूद है जिनकी सहायता से हम मनचाहा LOGO तैयार कर सकते है।

Adobe Illustrator.

यह ग्राफिक डिज़ाइनिंग के लिए उपयोग किया जाने वाला जाना माना सॉफ्टवेयर है जिसकी सहायता से हम Professional से Professional LOGO को डिजाइन कर सकते है इसमे ऐसे Tools एवं विकल्प मौजूद है जिनकी सहायता से हम किसी भी तरह के LOGO को डिजाइन कर सकते है।

LOGO कैसे बनाये?

अगर आप खुद के व्यवसाय के लिए LOGO बनाना चाहते है तो आपको बता दे की वर्तमान समय मे ऐसे काफी सारे तरीके जिनकी मदद से आप कुछ ही मिनटों मे LOGO बना सकते है। कुछ तरीकों से अगर हम LOGO बनाते है तब उसमे हमें काफी झंझट करना पड़ता है लेकिन कुछ ऐसे भी तरीके है जिसकी मदद से हम कुछ ही मिनटों मे एक Professional LOGO बना सकते है।

अगर आप भी कुछ ही मिनटों मे खुद के व्यवसाय के लिए Professional LOGO बनाना चाहते है तब नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कीजिए।

Step 1. LOGO बनाने के लिए सबसे पहले अपने कंप्युटर या फिर मोबाइल मे Canva.com पर जाइए, अब आपके सामने कई सारे विकल्प दिखाई देंगे जिसमे से Sign up वाले विकल्प पर क्लिक कीजिए और Facebook या फिर गूगल अकाउंट से लॉगिन कीजिए।

Step 2. लॉगिन कर लेने के बाद ऊपर के तरफ कोने मे ‘Create a Design” का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक कीजिए, अब कई सारे विकल्प दिखाई देंगे जिसमे से LOGO पर क्लिक कीजिए।

LOGO kya hai

Step 3. LOGO वाले विकल्प पर क्लिक करने एक बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमे काफी सारे विकल्प दिखाई देंगे और साइड मे Templates का विकल्प मिलेगा जिसमे की काफी सारे LOGO का Templates मिल जाएगा।

LOGO kya hai

Step 4. अब आप जिस तरह का भी LOGO डिजाइन करना चाहते है उसी तरह के एक Templates को सिलेक्ट कीजिए और उस पर क्लिक कीजिए, Template पर क्लिक करने के बाद वह Template Editing पेज मे Add हो जाएगा।

Step 5. अब उस Template मे से Text को डिलीट कीजिए इसके लिए Text पर क्लिक कीजिये और उसके स्थान पर आप जिस नाम से LOGO तैयार करना चाहते है वह नाम डालिए और नाम डालने के बाद उस Template को अच्छे से Customize कीजिए।

LOGO kya hai

Step 6. अब आपका LOGO तैयार हो चुका है उसे अपने फोन या कंप्युटर पर सेव करने के लिए Share वाले विकल्प पर क्लिक कीजिए,

LOGO making process

उसके बाद Download के विकल्प पर कीजिए जिसके बाद अपने LOGO का Size सिलेक्ट कीजिए और अंत मे Download के विकल्प पर क्लिक कीजिए।

इतना सब करने एक बाद आपके कंप्युटर या फिर मोबाइल मे आपके द्वारा बनाया गया LOGO सेव हो जाएगा, कुछ इस तरह कुछ ही मिनट मे LOGO बना सकते है।

FAQ’s (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

LOGO किससे मिलकर बनता है?

LOGO टेक्स्ट, चित्र, रंग इन तीनों Elements से मिलकर बना होता है।

क्या LOGO बनाकर पैसा कमाया जा सकता है?

जी हाँ, आज के समय मे हम LOGO डिज़ाइनिंग का कार्य करके आसानी से LOGO बनाकर पैसा कमा सकते है।

क्या मोबाइल से भी LOGO बनाया जा सकता है?

जी हाँ, हम आज के समय मे मोबाइल से भी LOGO बना सकते है इसके लिए प्ले स्टोर पर कई सारे Apps मौजूद है।

निष्कर्ष

सीधे शब्दों मे कहे तो जिस तरह लोग हमें हमारे चेहरे से पहचानते है कुछ उसी तरह कंपनी या फिर किसी संगठन को पहचानने के लिए उसके LOGO की आवश्यकता होती है मतलब LOGO किसी कंपनी या संगठन का एक चेहरा होता है एवं कंपनी या संगठन के LOGO को देखकर ही हम उस कंपनी या संगठन के प्रोडक्ट को और उस कंपनी के बारे मे जान सकते है।

उम्मीद है की आज के इस आर्टिकल को आप सभी ने पढ़कर काफी कुछ जान और सीखा होगा एवं इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी ने यह जान लिया होगा की LOGO क्या है और कैसे बनाये, अंत मे आप सभी से यही कहना चाहते है की यह आर्टिकल आपको कैसा लगा नीचे Comment मे लिखना न भूले और इस आर्टिकल को सोशल साइट्स जैसे Facebook, Twitter इत्यादि पर भी अवश्य साझा कीजिए।

1 thought on “LOGO क्या है और कैसे बनाये – What is LOGO in Hindi”

Leave a Comment