गूगल का हिस्ट्री कैसे देखे और डिलीट करे?

नमस्ते दोस्तों, गूगल एक तरह का काफी बड़ा सर्च इंजन है जिसमे की हम रोजाना दुनियाभर की चीजे सर्च करते रहते है और अपने सवालों के जवाब पाते रहते है ऐसे मे हम जितनी भी चीजे गूगल पर सर्च करते है उन सब का एक सर्च हिस्ट्री का डेटा बन जाता है जिसे देखकर कोई भी यह पता लगा सकता है की हम गूगल पर कब क्या सर्च करते है ऐसे मे हम सभी के लिए गूगल की सर्च हिस्ट्री कैसे चेक करे? यह जानना जरूरी हो जाता है।

इन दिनों सभी तरह के मोबाइल उपयोगकर्ता अपने फोन मे गूगल का उपयोग करते है क्योंकि आज के समय मे गूगल ही एक ऐसा लोकप्रिय सर्च इंजन है जिसमे हमारे समस्त सवालों के जवाब कुछ ही मिनटों मे हमें मिल जाते है। हम जो भी चीजे सर्च कर रहे होते है वह Search History मे सेव होता जाता है।

ऐसे मे जब कभी भी आपका फोन किसी दूसरे व्यक्ति के हाथों मे चला जाता है और उसे गूगल कया सर्च हिस्ट्री देखना आता है तब वह आपके गूगल के सर्च हिस्ट्री मे जाकर वह इस बात का पता लगा सकता है की आप दिन भर गूगल मे क्या सर्च करते रहते है, क्या देखते है और कौन से समय मे क्या सर्च किया था? जो की हमारी पर्सनल डेटा होता है।

इसी वजह से हमें इस बारे मे जानकारी रखनी चाहिए गूगल का सर्च हिस्ट्री कैसे देखे? और गूगल के सर्च हिस्ट्री को कैसे मिटाए? ताकि हम अपने द्वारा सर्च किए हुए चीजों का पता लगा सके और जो चीजे हमारे लिए गोपनीय है उसे तुरंत डिलीट कर दे ताकि कोई अन्य व्यक्ति उस देख न सके, तो चलिए अब हम इसी बारे मे विस्तार से जानना शुरू करते है।

गूगल का सर्च हिस्ट्री कैसे देखे?

अगर आप गूगल का सर्च हिस्ट्री मतलब आप गूगल मे कब क्या सर्च करते है क्या देखते है ये सभी देखना चाहते है तो इसे आप बड़ी ही आसानी तुरंत ही देख सकते है इसके कई सारे तरीके है क्योंकि कई सारे लोग सीधे गूगल ऐप मे जाकर सर्च करते है तो कई ऐसे भी लोग है जो की Chrome Browser मे जाकर सर्च करते है ऐसे मे अलग अलग ऐप मे अलग अलग सर्च हिस्ट्री मौजूद रहते है जिसे आप कुछ इस प्रकार देख सकते है।

1. सीधे गूगल मे जाकर सर्च हिस्ट्री देख सकते है.

गूगल ऐप मे जाकर हम सीधे ही यह पता लगा सकते है की हम कब क्या सर्च करते है, कब क्या देखते है गूगल के माध्यम से। इसके लिए नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो कीजिए :-

Step 1. सर्वप्रथम अपने फोन मे मौजूद गूगल ऐप को ओपन कीजिए या फिर आप फोन के होम स्क्रीन मे मौजूद गूगल सर्च Widget पर भी क्लिक कर सकते है उसके बाद अगर आपने गूगल पर साइन इन या लॉगिन नहीं किया है तो वह कर ले।

Google History image

Step 2. उसके बाद ऊपर की ओर कोने मे आपके गूगल अकाउंट का प्रोफाइल दिखाई देगा जिस पर की क्लिक कीजिए, जिसके बाद कुछ विकल्प खुल जाएंगे जिसमे से Search History नामक एक विकल्प दिखाई देगा जिस पर की क्लिक कीजिए।

Google History image

Step 3. जिसके कुछ समय Loading लेने के बाद आपने जितने भी चीजे गूगल मे सर्च किया है एवं जिन सभी तरह तरह की वेबसाइट्स को Visit किया है वे सारी चीजे एक एक कर के पूरी Detailed के साथ दिखाई देने लगेगी।

Google History image

Step 4. ऊपर की ओर एक Calendar का भी आइकान मिलेगा जिस पर की क्लिक करके आप किसी निश्चित समय के सर्च हिस्ट्री को भी देख सकते है, कुछ इस तरह आसानी के साथ हम गूगल के सर्च हिस्ट्री को देख सकते है।

गूगल सर्च हिस्ट्री कैसे मिटाए?

अगर आप अपने द्वारा गूगल पर सर्च किए गए समस्त हिस्ट्री को मिटाना चाहते है तब इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की आवश्यकता नहीं है बस Search History मे जाने के पश्चात ऊपर की ओर Delete का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक कीजिए, फिर कुछ और भी Delete के विकल्प खुल जाएगा जिसमे से Delete All Time का भी मिलेगा जिस पर की क्लिक करने से गूगल की सारी सर्च हिस्ट्री कुछ ही समय पश्चात मे Delete हो जाएगी।

2. गूगल क्रोम के माध्यम से सर्च हिस्ट्री देख सकते है.

गूगल क्रोम एक तरह का ब्राउजर है जिसका की इस्तेमाल आज के समय मे लगभग अधिकतर एंड्रॉयड मोबाइल उपयोगकर्ता करते है इसमे Google सर्च इंजन डिफ़ॉल्ट रूप से सेट रहता है जिसमे काफी सारे लोगों काफी सारी अलग अलग चीजे सर्च करते है एवं तरह तरह की वेबसाइट को Visit करते रहते है, वो सभी डेटा हिस्ट्री मे सेव रहता है जिसे कोई भी आसानी से देख सकता है।

ऐसे मे अगर आप गूगल क्रोम की सर्च हिस्ट्री को देखना चाहते है तब इसके लिए नीचे दिए गए समस्त स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो कीजिए :-

Step 1. सबसे पहले अपने फोन मे मौजूद गूगल क्रोम ऐप को ओपन कीजिए, जिसके बाद अगर आपने गूगल क्रोम मे लॉगिन नहीं किया है तो सर्वप्रथम वह कर ले, अगर पहले से कर रखा है तब उसके बाद आपके सामने सीधा गूगल सर्च इंजन खुल जाएगा ।

Step 2. अब ऊपर की ओर कोने मे आपके प्रोफाइल के साइड मे तीन बिन्दु दिखाई देगा जिस पर की क्लिक कीजिए, जिसके बाद काफी सारे अलग अलग तरह के विकल्प आ जाएंगे जिसमे से History नामक विकल्प दिखाई देगा जिस पर की क्लिक कीजिए

Step 3. उसके बाद आपके द्वारा क्रोम ब्राउजर के माध्यम से सर्च की गई सारी चीजों की हिस्ट्री पूरी जानकारी के साथ आ जाएगी और आपके द्वारा Visit की गई वेबसाइट की भी हिस्ट्री सामने आ जाएगी, कुछ इस तरह बड़ी ही आसानी गूगल क्रोम की हिस्ट्री को हम देख सकते है।

गूगल क्रोम सर्च हिस्ट्री कैसे मिटाए?

अगर आप गूगल क्रोम ब्राउजर की हिस्ट्री को मिटाना चाहते है तो उसे भी हम बड़ी ही आसानी के साथ एक ही क्लिक के अंदर सारी सर्च हिस्ट्री को मिटा सकते है।

  1. इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल क्रोम की History मे जाना है।
  2. उसके बाद आपके सारी हिस्ट्री खुल जाएगी जिसमे से ऊपर की ओर दिखाई दे रहे Clear Browsing Data वाले विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  3. फिर एक नया पेज खुलेगा जिसमे Time range मे All time सिलेक्ट कीजिए।
  4. उसके बाद नीचे Clear Data का विकल्प मिलेगा जिस पर की क्लिक कीजिए।
  5. फिर एक Pop Up आ जाएगा जिसमे से Clear के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  6. इतना करने के बाद गूगल क्रोम की हिस्ट्री Delete हो जाएगा।

गूगल असिस्टेंट की हिस्ट्री कैसे देखे?

आज के समय मे काफी सारे ऐसे लोग है जो की गूगल के बजाय गूगल असिस्टेंट का उपयोग काफी अधिक करते है क्योंकि इससे हम बिल्कुल आम इंसान की तरह ही बात करके कुछ भी सवाल जवाब पूछ सकते है। ऐसे मे काफी सारे लोग ऐसे मे है जो की गूगल असिस्टेंट से उल्टे पुल्टे सवाल पूछते रहते है लेकीन उन्हे यह नहीं पता होता है की वे जो भी सवाल गूगल असिस्टेंट से पूछ रहे है वे सभी हिस्ट्री मे सेव हो रही है।

जब बाद मे उन्हे इस बारे मे पता चलता है तब वे गूगल असिस्टेंट की हिस्ट्री कैसे देखे? या कैसे मिटाए, इस तरह के सवाल सर्च करते फिरते है तो उन सभी को बता दे की नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके हम गूगल असिस्टेंट कया हिस्ट्री देख सकते है :-

Step 1. सबसे पहले अपने मोबाइल मे गूगल असिस्टेंट को ओपन कीजिए, इसके लिए आप अपने फोन के Home Button पर क्लिक करके रखे जिसके बाद ऑटोमैटिक गूगल असिस्टेंट आपके फोन मे खुल जाएगा।

Google Assistant

Step 2. उसके बाद आपको साइड मे आपके प्रोफाइल का आइकान दिखाई दे रहा होगा जिस पर की क्लिक कीजिए, अब आप अपने प्रोफाइल मे पहुँच जाएंगे।

Google Assistant

Step 3. जहां पर की Your Data in Assistant नाम का एक विकल्प मिलेगा जिस पर की क्लिक कीजिए, जिसके कुछ समय लोड लेने के बाद वे Your Recent Activity का विकल्प आ जाएगा जिसके नीचे Assistant Activity का विकल्प मिलेगा जिस पर की क्लिक कीजिए।

Google Assistant

Step 4. अब आपके सामने गूगल असिस्टेंट का हिस्ट्री दिखाई देने लगेगा जिसे की आप Delete वाले विकल्प पर क्लिक कर के मिटा भी सकते है कुछ इस तरह बड़ी ही आसानी के साथ गूगल असिस्टेंट कया हिस्ट्री देख सकते है।

गूगल सर्च हिस्ट्री सेव होना बंद कैसे करे?

अगर आप गूगल पर जितने भी चीजे सर्च करते है एवं किसी भी प्रकार की Activity करते है उन सभी को हिस्ट्री मे सेव होने से रोकना चाहते है तब यह भी आप बड़ी ही आसानी से कर सकते है इसके लिए आपको बस कुछ सेटिंग करनी होगी जिसके बाद आप जो भी Activity गूगल मे करेंगे वो सभी चीजे हिस्ट्री मे सेव होनी बंद हो जाएगी जिसके लिए नीचे दी गई प्रक्रियाओ को फॉलो कीजिए :-

Step 1. सर्वप्रथम अपने फोन मे मौजूद गूगल ऐप को ओपन कीजिए, उसके बाद ऊपर कोने मे दिखाई दे रहे प्रोफाइल पर क्लिक कीजिए।

Step 2. जिसके बाद अलग अलग प्रकार के कुछ विकल्प दिखाई देंगे जिसमे से Search History वाले विकल्प पर क्लिक कीजिए।

Step 3. अब आपकी सर्च हिस्ट्री आ जाएगी और ऊपर की ओर Saving to Web & Search Activity का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक कीजिए।

Step 4. उसके बाद Web & Activity के नीचे Turn Off का विकल्प दिखाई देगा जिस पर क्लिक कीजिए, फिर एक नया पेज खुलेगा जिसमे Pause वाले विकल्प पर क्लिक कीजिए।

इतना सब करने के बाद आपके द्वारा गूगल पर की जाने वाली समस्त Activity सेव होना बंद हो जाएगी।

निष्कर्ष

गूगल सर्च हिस्ट्री एक तरह का हमारा पर्सनल डेटा होता है क्योंकि हम अपने अनुसार कुछ भी चीजे गूगल पर सर्च करते रहते है जो की जाकर गूगल हिस्ट्री मे सेव हो जाता है वैसे मे अगर कोई हमारे सर्च हिस्ट्री को देखता है तो उसे हमारे विचारों के बारे मे पता लगेगा एवं हम किस तरह की चीजों मे दिलचस्पी रखते है इसके भी बारे मे भी पता लगेगा और यह कुछ मामलों मे दूसरों के लिए आपत्तिजनक भी हो सकता है इस वजह से हमें अपने गूगल सर्च हिस्ट्री का पूरा ध्यान रखना चाहिए और समय रहते मिटा भी देना चाहिए।

उम्मीद है की आज का यह मेरे द्वारा गूगल का हिस्ट्री के विषय मे लिखा गया यह आर्टिकल आप सभी प्रिय पाठकों के काफी काम का रहा होगा जिसको की पढ़कर आप सभी पाठकों ने Google Ka History Kaise Dekhe? इस बारे मे जानकारी हासिल कर ली होगी और अगर हमसे कोई जानकारी छूट गई है या आपका किसी भी तरह कया सवाल है तो उसे नीचे Comment मे अवश्य लिख दे।

Leave a Comment