लैपटॉप या कंप्युटर से प्रिन्ट कैसे निकाले – कंप्यूटर से प्रिंट कैसे किया जाता है?

आज का समय ऐसा है की हम किसी भी तरह के फोटो को हूबहू बिना किसी मेहनत के कंप्युटर और प्रिंटर की मदद से दो मिनट मे पेपर पर छाप सकते है जिसे प्रिंटिंग भी कहा जाता है। कंप्युटर से किसी भी तरह के दस्तावेज को पेपर पर प्रिन्ट करना काफी सरल है लेकीन कुछ ही लोग है जिन्हे की कंप्युटर से प्रिन्ट कैसे निकाले? इस विषय मे जानकारी है। तो उन सब को आज के इस आर्टिकल को जरूर पढ़ना चाहिए।

कंप्युटर मे मौजूद सभी तरह के डिजिटल डेटा को हम प्रिंटर की मदद से पेपर पर प्रिन्ट कर सकते है जिसे की हार्ड कॉपी कहा जाता है, आज के समय मे हमें अपने आस पास जितने भी पोस्टर एवं तरह तरह तरह के फोटो, दस्तावेज दिखाई देते है वे सभी प्रिंटिंग तकनिक की मदद से ही छापते गए होते है। हम जब फोटो स्टूडियो मे जाकर पासपोर्ट फोटो खिंचवाते है तब उस फोटो को भी प्रिन्ट किया जाता है जिसके बाद ही हमें दिया जाता है।

कंप्युटर पर किसी भी दस्तावेज को प्रिन्ट करने की जरूरत हमें कभी भी पड़ सकती है क्योंकि सरकारी कार्यालय, बैंक, ऑफिस या दुकान सभी जगह हमें छोटे छोटे और बड़े बड़े कार्यों के लिए अलग अलग तरह के दस्तावेजों को प्रिन्ट करने की जरूरत पड़ती है ऐसे मे हम सभी को कंप्यूटर से प्रिंटआउट कैसे निकाला जाता है? इसके बारे मे जानना जरूरी है।

तो फिर चलिए बिना किसी देरी के कंप्युटर पर प्रिन्ट कैसे करे, इस विषय मे जानना और सीखना शुरू करते है।

कंप्युटर से प्रिन्ट कैसे निकलता है?

मैं आप सभी को बता दूँ की कभी भी प्रिन्ट कंप्युटर से नहीं निकलता है बल्कि प्रिन्ट प्रिंटर से निकलता है, कंप्युटर तो एक जरिया है जिसके माध्यम से हम प्रिंटर को क्या प्रिन्ट करना है इसका इनपुट दे पाते है जिसके बाद ही प्रिंटर किसी दस्तावेज या फोटो को पेपर पर प्रिन्ट करता है।

सबसे पहले कंप्युटर और प्रिंटर दोनों को ही ऑन किया जाता है जिसके बाद दोनों को एक दूसरे से Cable के जरिए जोड़ा जाता है। इसके लिए कंप्युटर पर प्रिंटर का ड्राइवर सॉफ्टवेयर भी इंस्टॉल करना पड़ता है, जिसके बाद कंप्युटर पर किसी भी तरह के दस्तावेज जिसे प्रिन्ट करना होता है उसे ओपन किया जाता है और उसके बाद Print वाले विकल्प पर जाकर बाकी चीजे सेटअप किया जाता है।

जिसके बाद कंप्युटर से डेटा प्रिंटर मे Transfer होता है जिसमे एक सेकंड से भी कम का समय लगता है और उसके बाद प्रिंटर उस डेटा को पेपर पर प्रिन्ट करना शुरू कर डेटा है और कुछ ही समय मे यह पूरी तरह से प्रिन्ट हो जाता है।

प्रिन्ट निकालने से पूर्व किन बातो का ध्यान रखे?

कंप्युटर के माध्यम से प्रिंटर पर किसी भी तरह का कोई भी दस्तावेज को प्रिन्ट करने से पहले हमें कुछ कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है जैसे –

  1. कंप्युटर पर कोई दस्तावेज को प्रिंटर करने हेतु आपके पास किसी भी कंपनी का एक प्रिंटर होना जरूरी है।
  2. किसी भी दस्तावेज को प्रिन्ट करने से पहले यह जांच ले की प्रिंटर मे पर्याप्त मात्रा मे Ink यानि स्याही मौजूद है की नहीं, अगर नहीं है तब उसमे सभी Colors के स्याही को पर्याप्त मात्रा मे डाल दे।
  3. प्रिंटर करने से पहले अपने कंप्युटर मे यह जांच ले की आपके कंप्युटर पर आपके प्रिंटर का ड्राइवर Installed है या नहीं, अगर नहीं है तब उस प्रिंटर का मॉडल नंबर पता करके उसकी मुख्य वेबसाइट से ड्राइवर अपने कंप्युटर पर डाउनलोड और इंस्टॉल कर ले।
  4. किसी भी तरह के दस्तावेज को प्रिन्ट करने से पहले आपके प्रिंटर का USB Cable आपके कंप्युटर पर लगा हुआ है या नहीं, अगर नहीं लगा हुआ है तब उसे लगा ले।
  5. किसी भी दस्तावेज को प्रिन्ट कर रहे है तब उसका एक सही Size का पेपर प्रिंटर मे सही तरीके से Insert करे।

कंप्युटर से प्रिन्ट कैसे निकाले?

कंप्युटर पर किसी भी दस्तावेज को प्रिन्ट करना काफी अधिक आसान कार्य है, इसके लिए हमें आवश्यकता है एक सही जानकारी की, आप सभी को बता दे की कंप्युटर पर कोई भी और किसी भी तरह के दस्तावेज को प्रिन्ट करने के कई सारे तरीके है जैसे हम एमएस वर्ड, फोटोशॉप, पेजमेकर इन सब सॉफ्टवेयर की सहायता से भी किसी भी तरह के दस्तावेज को प्रिन्ट कर सकते है।

तो ऐसे मे आप सभी के साथ काफी आसान सा तरीका साझा करता हूँ जिससे की आप किसी भी तरह के दस्तावेज को कंप्युटर के माध्यम से प्रिन्ट कर सकते। जो की कुछ इस प्रकार है :-

Step 1. सर्वप्रथम उस दस्तावेज को ओपन कीजिए जिसे आप प्रिन्ट करना चाहते है.

ms word image

कंप्युटर पर कोई भी दस्तावेज प्रिन्ट करने के लिए सबसे पहले उस दस्तावेज को ओपन कीजिए जिसे की आप प्रिन्ट करना चाहते है। जैसे आप कोई फोटो प्रिन्ट करना चाहते है तब उसे फोटोशॉप मे ओपन कीजिए, अगर आप कोई PDF वाले दस्तावेज को प्रिन्ट करना चाहते है तब उसे उसे सीधे ओपन कीजिए, अगर आप कोई एमएस वर्ड के दस्तावेज को प्रिन्ट कर रहे है तब उस दस्तावेज को एमएस वर्ड मे ही ओपन कीजिए।

Step 2. उसके बाद कीबोर्ड मे Ctrl+P को दबाइए.

ms word printing image

जब आप अपने दस्तावेज को कंप्युटर पर ओपन कर लेते है तब उसके बाद उसे प्रिन्ट करने के लिए कंप्युटर के कीबोर्ड मे Ctrl और P इन दोनों Keys को एक साथ दबाइए जिसके बाद कंप्युटर पर एक नया टैब खुल जाएगा, जिसमे की कुछ विकल्प मौजूद होंगे उसमे आपको प्रिन्ट से जुड़ी जानकारीयो को दर्ज करना होगा जो की कुछ इस तरह है :-

  • Printer – इसमे अपने प्रिंटर को सिलेक्ट कीजिए जिसमे की आप प्रिन्ट करना चाहते है।
  • Copies – दस्तावेज की कितना Copies प्रिन्ट करना चाहते है वह दर्ज कीजिए।
  • Properties – इसमे जाकर आप अपने प्रिंटर से जुड़ी काफी सारी सेटिंग कर सकते है।
  • Print in Greyscale – जब आपको अपने दस्तावेज को Black & White मे प्रिन्ट करना है तब इस विकल्प पर Tick करना होगा।

इसी तरह समस्त विकल्पों को विस्तार से सेटिंग कीजिए।

Step 3. अब Print वाले विकल्प पर क्लिक कीजिए.

समस्त विकल्पो को विस्तार से सेट करने के बाद नीचे की ओर दिखाई दे रहे Print वाले विकल्प पर क्लिक कीजिए, जिसके कुछ ही समय बाद आपके कंप्युटर से जुड़ा हुआ प्रिंटर मे प्रिंटिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, कुछ इस तरह आप बड़ी ही आसानी से कंप्युटर पर प्रिन्ट कर सकते है।

एमएस वर्ड से प्रिन्ट कैसे निकाले?

एमएस वर्ड जिसका पूरा नाम माइक्रोसॉफ्ट वर्ड है जो की काफी लोकप्रिय दस्तावेज कंप्युटर एप्लीकेशन है जिसका इस्तेमाल हर एक कंप्युटर उपयोग करता जरूर करता है क्योंकि इसी के माध्यम से तरह तरह के दस्तावेज बनाए जाते है, ऐसे मे हमें कंप्युटर मे एमएस वर्ड पर भी प्रिन्टआउट निकालना आना चाहिए। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके एमएस वर्ड से प्रिन्ट करना सिख सकते है :-

Step 1 – सर्वप्रथम अपने कंप्युटर मे Microsoft Word Application मे उस दस्तावेज को ओपन कीजिए जिसे आप रिन्ट करना चाहते है।

Step 2 – एमएस वर्ड मे दस्तावेज को ओपन करने के बाद अपने कंप्युटर के कीबोर्ड मे Ctrl और P इन दोनों Key को एक साथ Press कीजिए।

Step 3 – उसके बाद एक नया तब खुल जाएगा जिसमे की आपको प्रिंटिंग से जुड़ी कुछ सेटिंग करनी होगी जिसे कुछ इस तरह कर सकते है

  • Printer – इसमे आप जिस प्रिंटर मे प्रिन्ट कर रहे है उसका मॉडल नंबर लिखा मिलेगा जिसे सिलेक्ट कीजिए।
  • Copies – इसमे आप अपने दस्तावेज की कितनी कॉपी प्रिन्ट करना चाहते है वह दर्ज कीजिए।
  • Print One Sided – इसमे आपको कुछ और विकल्प भी मिलते है, जिसका इस्तेमाल आप तब कर सकते है जब आप पेपर के Front और Back साइड दोनों तरफ प्रिन्ट करना चाहते है अन्यथा इसमे Print One Sided सिलेक्ट रखे।
  • Collated/Uncollated – इसमे आप Collated और Uncollated दोनों सिलेक्ट कर सकते है दरअसल Collated सिलेक्ट करने से दस्तावेज के सभी पेज एक के बाद एक प्रिन्ट होंगे और Uncollated मे दस्तावेज के पहले पेज की सभी कॉपी निकलेगी और उसके बाद बाकी पेज की सभी कॉपी एक एक कर के निकलेगी।
  • Portrait Orientation – इसमे आप किस तरह प्रिन्ट करना चाहते है वह सिलेक्ट कीजिए, अगर आप Landscape मे प्रिन्ट करना चाहते है तो उसे सिलेक्ट कीजिए और अगर Portrait मे प्रिन्ट करना चाहते है तब उसे सिलेक्ट कीजिए।

इसके अलावा कुछ और विकल्प भी मिलेंगे जिसे आप अपने अनुसार सेट कर सकते है या उसे Default ही रहने दे सकते है।

Step 4 – अब सभी चीजों को अच्छे से सेट करने के बाद Print वाले विकल्प पर क्लिक कीजिए जिसके कुछ ही समय मे प्रिंटर पर आपका दस्तावेज प्रिन्ट होना शुरू हो जाएगा।

यह भी जानिए : फोटोशॉप मे फोटो प्रिन्ट कैसे करे.

कंप्युटर पर पीडीएफ़ को प्रिन्ट कैसे करे?

अक्सर सभी तरह के महत्वपूर्ण दस्तावेज को पीडीएफ़ फाइल मे ही सेट किया जाता है, क्योंकि इसकी गुणवत्ता काफी अच्छी होती है और यह हर जगह काम मे आता है ऐसे मे हमें अधिकतर कंप्युटर पर पीडीएफ़ को प्रिन्ट करने की आवश्यकता पड़ती है ऐसे मे आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने कंप्युटर पर पीडीएफ़ को बड़ी आसानी से प्रिन्ट कर सकते है।

  1. सर्वप्रथम अपने कंप्युटर पर उस पीडीएफ़ को ओपन कीजिए, जिसे की आप प्रिन्ट करना चाहते है।
  2. उसके बाद आपको ऊपर की ओर प्रिन्ट का एक आइकान दिखाई देगा जिस पर क्लिक कीजिए या फिर आप सीधे Ctrl + P भी अपने कीबोर्ड मे Press कर सकते है।
  3. जिसके बाद आपके कंप्युटर पर कुछ विकल्प खुल जाएगा जिसमे Pages, Paper Size, Copies इत्यादि का विकल्प मिलेगा जिसे अपने जरूरत के अनुसार सेट कीजिए।
  4. अच्छे से सेट करने के बाद ऊपर की ओर Print का विकल्प मिलेगा जिस पर की क्लिक कीजिए।
  5. इतना करने के बाद आपका दस्तावेज प्रिंटर पर प्रिन्ट होना शुरू हो जाएगा।

FAQ’s (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

कंप्यूटर से प्रिंटर कैसे कनेक्ट करें?

कंप्युटर से प्रिंटर कनेक्ट हम आसानी से कनेक्ट कर सकते है इसके लिए हमें प्रिंटर के USB Cable को कंप्युटर पर लगाना होता है जिसके बाद वह कंप्युटर से जुड़ जाता है लेकीन ध्यान रहे की प्रिंटर का ड्राइवर आपके कंप्युटर मे Installed होना चाहिए।

प्रिंट निकालने की शॉर्टकट Key क्या है?

कंप्युटर पर प्रिन्ट करने की शॉर्टकट Key Ctrl + P है।

फोटो को प्रिन्ट कैसे कर सकते है?

कंप्युटर पर फोटो प्रिन्ट करने के लिए फोटोशॉप सबसे अच्छा Application है, इस पर फोटो को Add करके सरलता के साथ उसे प्रिन्ट कर सकते है।

निष्कर्ष

कंप्युटर पर किसी भी दस्तावेज पर दस्तावेज को प्रिन्ट करना हर एक कंप्युटर उपयोगकर्ता को आना चाहिए क्योंकि इसकी आवश्यकता अक्सर पड़ती रहती है इस वजह से कंप्यूटर से प्रिंट कैसे करते है? यह जानना हम सभी के जरूरी है, उम्मीद है की इस बारे मे विस्तार से जानकारी प्राप्त करने मे आज का यह मेरे द्वारा लिखा गया आर्टिकल आप सभी की काफी मदद करेगा और किया होगा।

अगर आप सभी प्रिय पाठकों के दिमाग मे इस आर्टिकल को लेकर किसी भी तरह का कोई सवाल है तो उसे नीचे Comment मे लिखना न भूलिएगा और इस आर्टिकल को जरूर ही Facebook, Twitter जैसे सोशल नेटवर्क पर साझा कीजिएगा।

Leave a Comment