कंप्युटर या लैपटॉप मे स्क्रीनशॉट कैसे ले?

वर्तमान समय मे कंप्युटर और लैपटॉप एक सामान्य सा उपकरण हो चुका है जिसका की इस्तेमाल सभी तरह के लोग अपने विभिन्न कार्यों को करने के लिए कर रहे है ऐसे मे कभी कभी हमे कंप्युटर या लैपटॉप मे स्क्रीनशॉट लेना पड़ जाता है लेकीन हमें स्क्रीनशॉट लेने के बारे मे जानकारी नहीं होने के कारण हम स्क्रीनशॉट ले नहीं पाते है आज का यह आर्टिकल लैपटॉप या कंप्युटर मे स्क्रीनशॉट कैसे ले? इसी पर आधारित है।

स्क्रीनशॉट लेना सभी को आना चाहिए चाहे वह कंप्युटर, लैपटॉप पर हो या किसी स्मार्टफोन पर क्योंकि आजकल स्मार्टफोन, कंप्युटर इन सब एक से बढ़कर एक जरूरी कार्य किए जाते है ऐसे मे कभी कभी सुरक्षा के लिए या किसी अन्य कारण से हमें किसी चीज का स्क्रीनशॉट लेने की आवश्यकता पड़ जाती है जो की एक काफी आसान कार्य है जिसे हम मात्र 1 मिनट मे ही कर सकते है।

लेकीन काफी सारे ऐसे लोग है जिन्हे मोबाइल फोन मे स्क्रीनशॉट लेना तो आता है लेकीन उन्हे कंप्युटर या लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट लेना नहीं आता है क्योंकि कंप्युटर या लैपटॉप के Functions अलग होते है ऐसे मे मोबाइल के मुकाबले कंप्युटर या लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट लेना थोड़ा कठिन कार्य होता है लेकीन सही जानकारी होने पर हम इसे भी बड़ी आसानी से कर सकते है।

तो चलिए फिर अब अधिक देरी न करते हुए हम कंप्युटर या लैपटॉप मे स्क्रीनशॉट कैसे लेते है? इसके बारे मे विस्तार से जानना शुरू करते है।

कंप्युटर या लैपटॉप मे स्क्रीनशॉट कैसे ले?

आप सभी को बता दे की Windows ऑपरेटिंग सिस्टम वाले कंप्युटर या लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट लेने के विभिन्न तरीके मौजूद है लेकीन इसका मतलब यह नहीं है की हमें स्क्रीनशॉट लेने के सिर्फ किसी एक तरीके के बारे मे ही जानना चाहिए बल्कि पर्सनल कंप्युटर या लैपटॉप से स्क्रीनशॉट लेने के समस्त तरीकों के बारे मे हमें जानना चाहिए क्योंकि सभी तरीके कभी कभी स्क्रीनशॉट के लिए काम आ सकते है।

  1. विंडोज़ के किसी भी कंप्युटर या लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट लेने के लिए सबसे पहले कीबोर्ड मे Windows+W इन दोनों Key को एक साथ Press कीजिए।
  2. उसके बाद कंप्युटर या लैपटॉप मे Left साइड मे दो नए विकल्प खुल जाएंगे जिसमे से Fullscreen Snip वाले विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  3. जिसके बाद आपके कंप्युटर या लैपटॉप का स्क्रीनशॉट Capture हो जाएगा और वह आपके सामने दिखाई देने लगेगा।
  4. अब उस स्क्रीनशॉट को अपने कंप्युटर या लैपटॉप मे सेव करने के लिए कोने मे मे दिखाई दे रहे Zoom के आइकान के साइड मे Save का आइकान मिलेगा जिस पर क्लिक कीजिए।
  5. उसके बाद आप अपने कंप्युटर के स्टोरिज फाइल मे पहुँच जाएंगे जहां पर आप जिस Folder मे स्क्रीनशॉट को सेव करना चाहते है उसे सिलेक्ट कीजिए।
  6. फिर स्क्रीनशॉट को नाम दीजिए और फिर Save वाले विकल्प पर क्लिक कर दीजिए जिसके बाद आपका स्क्रीनशॉट आपके कंप्युटर पर सेव हो जाएगा।

Snipping टूल की मदद से कंप्युटर पर स्क्रीनशॉट ले.

हर एक पर्सनल कंप्युटर जिसमे विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम Installed है उसमे Snipping Tool मौजूद होता है जिसकी सहायता से हम विंडोज़ के कंप्युटर या लैपटॉप मे स्क्रीनशॉट ले सकते है अगर आप किसी Particular भाग का ही स्क्रीनशॉट लेना चाहते है तब यह तरीका आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। Snipping टूल की मदद से अपने कंप्युटर या लैपटॉप मे स्क्रीनशॉट लेने के लिए नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो कीजिए :-

Step 1. सर्वप्रथम आप जिसका भी स्क्रीनशॉट लेना चाहते है उसे ओपन कीजिए उसके बाद कंप्युटर यया लैपटॉप के स्क्रीन के नीचे वाले भाग मे Type Here to Search का एक विकल्प मिलेगा जिस पर की क्लिक कीजिए।

Step 2. उस पर क्लिक करने के बाद सर्च बार मे Snipping Tool लिखकर सर्च कीजिए जिसके बाद Snipping Tool दिखाई देने लगेगा जिस पर की क्लिक कर दीजिए।

Step 3. इतना करने के बाद कंप्युटर या लैपटॉप पर Snipping Tool खुल जाएगा, जिसमे से New का एक विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक कीजिए, फिर अपने कंप्युटर के Right Click को Press करके रखे और कंप्युटर स्क्रीन के उस भाग को सिलेक्ट कीजिए जिसका आप स्क्रीनशॉट लेना चाहते है।

Step 4. उसके बाद कंप्युटर का Snipping tool पूरी तरह खुल जाएगा और आपके द्वारा Capture कीया गया स्क्रीनशॉट भी दिखाई देने लगेगा जिसे अपने कंप्युटर पर सेव करने के लिए Save का आइकान दिखाई देगा जिस पर की क्लिक कीजिए।

Step 5. जिसके बाद आप अपने कंप्युटर के किस Folder मे स्क्रीनशॉट को सेव करना चाहते है वह सिलेक्ट कीजिए फिर स्क्रीनशॉट को नाम दीजिए उसके बाद Save वाले विकल्प पर क्लिक कर दीजिए जिसके बाद आपका स्क्रीनशॉट सफलतापूर्वक आपके कंप्युटर पर सेव हो जाएगा।

Shortcut Key से तुरंत कंप्युटर या लैपटॉप मे स्क्रीनशॉट कैसे ले?

एक पर्सनल कंप्युटर या लैपटॉप पर हर तरह के कार्य को करने के लिए अलग अलग Shortcut Key मौजूद होते है जिनकी सहायता से हम अपने कंप्युटर पर विभिन्न तरह के कार्यों को तुरंत ही कीबोर्ड की सहायता से कर सकते है इसी तरह अगर आप तुरंत ही स्क्रीन शॉट लेना चाहते है तब इसका भी एक तरीका है जिसके सहायता से आप तुरंत ही कुछ ही सेकंड मे स्क्रीन शॉट ले सकते है।

Shortcut Key से तुरंत कंप्युटर या लैपटॉप मे स्क्रीनशॉट लेने के लिए सबसे पहले कंप्युटर पर उस Window को ओपन कीजिए जिसका आप स्क्रीनशॉट लेना चाहते है फिर आपको अपने विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम वाले कंप्युटर या लैपटॉप के कीबोर्ड मे Fn+Windows इन दोनों Key को Press करके रखना है फिर उसके बाद Print Screen वाले Key को एक बार Press करके छोड़ दे जिसके बाद आपके कंप्युटर या लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट सफलतापूर्वक Capture हो जाएगा।

साथ मे वह स्क्रीनशॉट आपके कंप्युटर पर सेव भी हो जाएगा जिसे की आप देखना चाहते है तब अपने कंप्युटर या लैपटॉप मे MY PC के Window को ओपन कीजिए फिर Pictures वाले विकल्प पर क्लिक कीजिए जिसके बाद Screenshot का विकल्प मिलेगा जिस पर की क्लिक करके आप अपने द्वारा Capture किए गए स्क्रीनशॉट को Access कर सकते है।

MAC OS वाले कंप्युटर या लैपटॉप मे स्क्रीनशॉट कैसे ले?

अगर आप विंडोज़ के लैपटॉप या कंप्युटर इस्तेमाल नहीं करते बल्कि आप मैक ऑपरेटिंग सिस्टम वाले कंप्युटर या लैपटॉप का उपयोग करते है और उसमे स्क्रीनशॉट लेना चाहते है तब इसका प्रोसेस अलग होगा, इसमे स्क्रीनशॉट लेने के लिए अलग प्रक्रियों को फॉलो करना पड़ेगा क्योंकि मैक ऑपरेटिंग सिस्टम के Functions अलग होते है। मैक ऑपरेटिंग सिस्टम वाले कंप्युटर या लैपटॉप मे स्क्रीनशॉट लेने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कीजिए :-

  1. सबसे पहले अपने मैक ऑपरेटिंग सिस्टम वाले कंप्युटर या लैपटॉप पर उस टैब को ओपन कीजिए जिसका की स्क्रीनशॉट लेना चाहते है।
  2. उसके बाद कीबोर्ड मे Command+Swift और 3 इन दिनों Keys को एक साथ Press कीजिए।
  3. जिसके बाद आपका स्क्रीनशॉट सफलतापूर्वक Capture हो जाएगा जो की Desktop पर ही सेव हो जाएगा।

कुछ इस तरह बड़ी ही आसानी से मैक ऑपरेटिंग सिस्टम वाले कंप्युटर या लैपटॉप मे हम स्क्रीनशॉट Capture कर सकते है।

निष्कर्ष

किसी भी तरह के कंप्युटर या लैपटॉप मे स्क्रीनशॉट लेना काफी आसानी कार्य है इसे हम कुछ ही सेकंड मे ले सकते है बस इसके लिए हमें एक सही जानकारी की जरूरत पड़ती है, अब मैंने आप सभी Readers के साथ कंप्युटर या लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट कैसे ले? से जुड़ी समस्त जानकारीयो को विस्तार से साझा कर दिया है जिसको की पढ़ने के बाद आप सभी Readers ने कंप्युटर या लैपटॉप मे स्क्रीनशॉट लेना सिख लिया होगा।

उम्मीद है की आज का यह आर्टिकल आप सभी के लिए काफी अधिक उपयोगी रहा होगा, जिसको अंत तक पढ़ने के बाद आपने अपने समस्त सवालों के जवाब पा लिए होंगे और अगर कोई सवाल अभी भी रह गया है तो उसे नीचे Comment मे लिख सकते है और अंत मे हमारा यहीं निवेदन है की इस आर्टिकल को अवश्य ही Twitter, Facebook इत्यादि पर साझा कीजीएगा।

Leave a Comment