Canva क्या है, इसका उपयोग कैसे करे?

इंटरनेट पर हमेशा कुछ न कुछ नया Invent होता रहता हैं और समय समय पर हमारे सामने ऐसे ऐसे Tools उभरकर आते रहते हैं जो की हमारे करिअर को एक नया आयाम दे देते हैं जैसे Photoshop के आने से फोटो एडिटिंग के बारे मे लोगों जानने लगे। कुछ इसी प्रकार Canva भी एक ऐसा Tool है जिसकी Demand आज के समय मे काफ़ी अधिक हैं।

इसीलिए वर्तमान मे हर एक इंटरनेट User’s जो फोटो एडिटिंग, Graphic Designing जैसे चीजों मे काफ़ी रुचि रखते हैं उनको Canva क्या है, के बारे मे जरूर जानना चाहिए क्योंकि आज के समय मे Canva से भी अच्छा खासा पैसा कमाया जा सकता हैं।

नमस्ते दोस्तों अगर आप इस इंटरनेट की दुनिया के बारे मे जानने मे रुचि रखते हैं तो ऐसा नहीं हो सकता हैं की आपने Canva का नाम नहीं सुना होगा क्योंकि वर्तमान समय मे Canva बहुत ही प्रसिद्ध कंपनी के रूप मे उभरकर आई हैं जिसकी Valuation आज के समय मे लगभग 40 Billion US डॉलर हैं।

लेकिन दुख इस बात से होता हैं की आज भी बहुत ही कम इंटरनेट User’s को Canva के बारे मे पता हैं। इसीलिए हमने कॉफी रिसर्च के बाद आज के इस लेख को लिखने का चयन किया जिसमे हम आपके साथ Canva क्या होता हैं, Canva से पैसे कमाएं, Canva का इस्तेमाल कैसे करे, इत्यादि जानकारी विस्तार से जानने वाले हैं।

Canva क्या है – What is Canva in Hindi

Canva एक बेहद ही पॉपुलर ग्राफिक डिज़ाइनिंग प्लेटफ़ॉर्म हैं, जिसे 28 जून 2012 को मेलानी पर्किन्स, क्लीफ़ ओब्रेक्ट और कैमरून एडम्स नामक तीन व्यक्तियों ने मिलकर स्थापित किया था। Canva की मदद से हम ऑनलाइन कंप्युटर, मोबाइल मे सोशल मीडिया के लिए ग्राफिक्स, पोस्टर, YouTube Thumbnail, Desktop Wallpapers इत्यादि डिजाइन कर सकते हैं

इस Canva मे हमें अलग अलग प्रकार के ऐसे Features और Templates मिलते हैं जिनकी मदद से हम बहुत ही कम समय मे Visual Arts, Presentation, Book Covers, Infographics, Graphs को बना सकते हैं। यह बिल्कुल फ्री और Paid Tool हैं जो की आज के समय मे वेबसाइट, App और सॉफ्टवेयर के रूप मे Available हैं।

Canva को मुख्य रूप से सभी तरह Users के लिए 2013 मे लॉन्च किया गया था, उस समय Canva को इतने अधिक लोग नहीं जानते थे लेकिन वर्तमान मे Canva एक बेहतर ऑनलाइन Graphic Designing प्लेटफ़ॉर्म के रूप मे उभरकर आया हैं, जिसके हर महीने 7.5 करोड़ से भी अधिक Active Users मौजूद हैं।

Canva App क्या हैं?

Canva App, ग्राफिक डिज़ाइनिंग प्लेटफ़ॉर्म Canva का ही मोबाइल Version हैं जिसे Canva कंपनी द्वारा खासकर मोबाइल Users के लिए बनाया गया है। हर किसी के पास खुद का कंप्युटर नहीं होता हैं लेकिन मोबाइल अवश्य होता हैं ऐसे मे अगर वह Canva का इस्तेमाल करना चाहता हैं तो इसके लिए वह Canva App का उपयोग कर सकता हैं।

वर्तमान समय मे Canva App के 10 करोड़ से भी अधिक Downloads प्ले स्टोर पर मौजूद हैं।

Canva का उपयोग किस लिए किया जाता है?

Canva आज के समय मे सबसे बेहतर ग्राफिक डिज़ाइनिंग Tool के रूप मे उभर हैं क्योंकि इसमे हमें Templates मिलते हैं जिनकी सहायता से बहुत ही कम समय मे Art से संबंधित कार्य को पूरा कर सकते हैं एवं Canva का उपयोग बहुत सारे अलग अलग प्रकार के कार्यों को पूरा करने के लिए किया जाता हैं जो की निम्नलिखित हैं –

1. Presentation बनाने लिए.

अक्सर Professional कार्यों के लिए हमें एक अच्छा Presentation की जरूरत पड़ती हैं। Canva की मदद से हम Professional Presentation बड़ी आसानी से तैयार कर सकते हैं।

2. Infographics बनाने के लिए.

इस डिजिटल समय मे अगर हम ऑनलाइन काम करते हैं तो हमें अक्सर Infographics की जरूरत पड़ती हैं ऐसे मे Canva मदद से हम Infographics बना सकते हैं।

3. Graphs बनाने के लिए.

Graphs एक ऐसा तरीका हैं जिसकी मदद से हम बड़ी आसानी से Data को प्रदर्शित कर सकते हैं, ऐसे मे हम Canva का उपयोग करके Professionals Graphs तैयार कर सकते हैं।

4. YouTube Thumbnail बनाने के लिए.

अगर आप एक Youtuber हैं तो Canva की मदद से बड़ी आसानी से आप अपने यूट्यूब वीडियोज के Thumbnails को डिजाइन कर सकते हैं।

5. सोशल मीडिया पोस्ट बनाने के लिए.

वर्तमान समय मे लगभग हर एक स्मार्टफोन यूजर सोशल मीडिया का उपयोग अवश्य करता हैं, ऐसे मे हमें कई सारे सोशल मीडिया के लिए जरूरी पोस्ट तैयार करना पड़ता हैं जिसे हम Canva की मदद से तैयार कर सकते हैं।

Canva का इस्तेमाल कैसे करे ?

Canva एक बेहद ही उपयोगी Tool हैं इसीलिए हर किसी को इसे इस्तेमाल करना सीखना चाहिये क्योंकि आगे भविष्य मे हमें कभी भी इसकी जरूरत पड़ सकती `हैं, तो चलिए अब हम इसे स्टेप बाय स्टेप उपयोग करना सीखते हैं –

Step 1. सबसे पहले Canva को ओपन कीजिए

अगर आप Canva को इस्तेमाल करना सीखना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले Canva को ओपन कीजिये। इसके लिए आप Canva की वेबसाइट मे जा सकते हैं, Canva App को इंस्टॉल कर सकते हैं या फिर Canva सॉफ्टवेयर को अपने कंप्युटर मे इंस्टॉल कर सकते हैं।

Step 2. अब Canva मे लॉगिन कीजिए

Canva को ओपन करने के बाद सबसे पहले canva मे लॉगिन कीजिए इसके लिए आप गूगल आइडी या Facebook आइडी का उपयोग कर सकते हैं, उसके बाद What will you be using Canva For मे आप Canva का उपयोग क्यों कर रहे हैं यह सिलेक्ट कीजिए, इसमे आप Personal सिलेक्ट कर सकते हैं।

उसके बाद Upgrade to Pro का ऑप्शन आएगा जिसमे Maybe Letter पर क्लिक करना हैं उसके बाद एक और टैब आएगा जिसमे Lets Go पर क्लिक कीजिए, इतना सब करने के बाद Canva पूरी तरह ओपन हो जाएगा।

Step 3. अब Create a design पर क्लिक कीजिए

Canva ओपन हो जाने के बाद Canva की मदद से कुछ भी डिजाइन करने के लिए ऊपर की ओर Corner मे Create a design पर क्लिक कीजिए, उसके बाद एक नया टैब ओपन होगा जिसमे आप Canva की मदद से क्या बनाना चाहते हैं वह सिलेक्ट कीजिए।

Step 4. अब सभी Tools को एक एक कर समझिए

अब आपके सामने अलग अलग प्रकार के Tools आ जाएंगे जिनको आप एक एक कर के इस्तेमाल कर के ही समझ सकते हैं, साथ मे आपको साइड मे बहुत सारे अलग अलग प्रकार के Templets मिल जाएंगे। जिनका उपयोग करके आप बहुत ही कम समय मे आप किसी भी प्रकार का Art डिजाइन कर सकते हैं।

नोट : अगर आप Canva को पूरी तरीके से Detailed मे इस्तेमाल करना सीखना चाहते हैं तो इसे खुद के अनुभव से सिख सकते हैं इसीलिए Canva को सीखने के लिए इसका उपयोग सदैव करते रहे।

Step 5. अब अंत मे Save कीजिए

अब अंत मे अगर आप अपने द्वारा Canva की मदद से डिजाइन किए गए Art को अपने कंप्युटर मे Save करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके Corner मे Share का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक कीजिए, उसके बाद नीचे की ओर Download का ऑप्शन मीलगा जिस पर क्लिक करे इतना सब करने के बाद आपाक Art आपके कंप्युटर मे Download होने लगेगा।

Canva से पैसे कमाएं?

यह जानकर आपको हैरानी होगी की आज के समय मे हम Canva से पैसे भी कमा सकते हैं। वर्तमान समय मे ऐसे कई सारे तरीके मौजूद हैं जिनकी मदद से हम Canva का इस्तेमाल करके पैसे कमा सकते हैं, नीचे हमने उन्ही सभी तरीकों को आपको विस्तार से समझाने की कोशिश की हैं जिनका उपयोग करके हम Canva से पैसे कमा सकते हैं।

1. YouTube Thumbnail डिजाइन करके पैसे कमाएं

सोशल मीडिया का यह जमाना हैं जहां पर नए नए Content Creators उभरकर आ रहे हैं और हाल ही के इन कुछ वर्षों मे बहुत अधिक संख्या मे नए नए Youtubers उभरकर आए हैं, ऐसे मे ज्यादातर Youtubers अपना वीडियोज़ का Thumbnail खुद डिजाइन नहीं करते हैं, बल्कि Thumbnail डिज़ाइनर्स से अपना वीडियो का Thumbnail डिजाइन करवाते हैं।

इसके बदले Youtubers को एक अच्छे Thumbnail डिज़ाइनर्स की तलाश होती हैं ताकि उन्हे वे अपने यूट्यूब वीडियो के लिए Hire कर सके। ऐसे मे अगर आप Canva की मदद से एक बेहतर Thumbnail डिजाइन करना सिख सकते हैं और Youtubers के लिए canva की मदद से Thumbnail बनाकर अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं।

2. Freelance Work करके पैसे कमाएं

जब lockdown का समय था तब भी Freelancer’s पैसा कमा रहे थे, क्योंकि उनका काम घर बैठे होता हैं। ऐसे मे आप अगर आप Canva की मदद से पैसा कमाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले Canva को पूरी तरह इस्तेमाल करना सीखिए और एक बेहतर ग्राफिक डिजाइनर बनकर एक Freelancer बनिए।

उसके बाद आप ऑनलाइन Clients से Freelancing ग्राफिक डिज़ाइनिंग का काम लीजिए और उस काम को Canva की मदद से पूरा कीजिए और इसके बदले Clients से अपने काम के मुताबिक पैसा चार्ज कर सकते हैं और कुछ इस तरह Canva से Freelance Work करके पैसे कमा सकते हैं।

3. पोस्टर बनाकर पैसे कमाएं

Canva एक ऐसा Tool हैं जिसकी मदद से हम बहुत ही High Quality के पोस्टर डिजाइन कर सकते हैं, ऐसे मे अगर आप Canva की मदद से सबसे पहले पोस्टर डिजाइन करना सीखिए और जब आप Canva की मदद से बेहतर तरीके से पोस्टर डिजाइन करना सिख जाते हैं तब आप Clients के लिए पोस्टर डिजाइन करके पैसे कमा सकते हैं।

उदाहरण के लिए आपको बता दे की समय समय पर अलग अलग प्रकार के Festivals आते रहते हैं, ऐसे मे बहुत सारे लोगों को पोस्टर की जरूरत पड़ती हैं उनके लिए आप Canva का उपयोग करके पोस्टर डिजाइन कर सकते हैं और इसके बदले उनसे पैसा चार्ज कर सकते हैं और कुछ इस तरह Canva मे पोस्टर बनाकर पैसा कमा सकते हैं।

FAQ’s (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

तो चलिए अब Canva से संबंधित कुछ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल पर अब जानते हैं –

Canva Pro क्या है?

Canva Pro का Canva ग्राफिक डिज़ाइनिंग प्लेटफ़ॉर्म का प्रीमियम वर्ज़न हैं जिसमे हमें Canva फ्री वर्ज़नके मुकाबले अधिक Features मिलता हैं।

Canva कब Release किया गया था?

Canva सभि तरह के Users के लिए 2013 मे Release किया गया था।

क्या Canva फ्री है?

जी हाँ Canva फ्री हैं लेकिन साथ मे इसका प्रीमियम वर्ज़न भी हैं जो की फ्री नहीं हैं।

निष्कर्ष

अब हमने इस लेख के जरिए आपके साथ Canva से सबंधित समस्त जानकारी साझा कर दी हैं, अब उम्मीद हैं की इस लेख मे दी गई Canva से सबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को पढ़कर canva के बारे मे समस्त जानकारी प्राप्त कर ली होगी और Canva क्या है? यह जान लिया होगा की । अगर आपके मन मे इंटरनेट से संबंधित कोई भी सवाल हैं तो उसे नीचे Comment मे लिखकर जरूर पूछे।

इस लेख को Social Platforms जैसे Facebook, Twitter इत्यादि पर शेयर कीजिए ताकि अन्य लोग भी इसके बारे मे जान सके और यह लेख आपको कैसा लगा Comment मे लिखकर अवश्य बताइए।

2 thoughts on “Canva क्या है, इसका उपयोग कैसे करे?”

Leave a Comment